Skip to content
Saturday, August 29, 2026
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • india
  • कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट अभी बंद ही रहेगा:दिल्ली हाईकोर्ट ने सरकार और X को नोटिस दिया, 4 हफ्ते में जवाब मांगा
  • india

कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट अभी बंद ही रहेगा:दिल्ली हाईकोर्ट ने सरकार और X को नोटिस दिया, 4 हफ्ते में जवाब मांगा

rrshuklaji@gmail.com3 months ago01 mins


दिल्ली हाईकोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके की याचिका पर केंद्र सरकार और X को नोटिस जारी किया है। दिपके ने CJP का X अकाउंट ब्लॉक किए जाने को चुनौती दी है। कोर्ट ने फिलहाल अकाउंट दोबारा चालू करने का अंतरिम आदेश देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि इस मामले में फैसला लेने से पहले सरकार का पक्ष सुनना जरूरी है। जस्टिस पुरुषेन्द्र कुमार कौरव की बेंच ने कहा कि सरकार का पक्ष सुने बिना ऐसा आदेश नहीं दिया जा सकता, क्योंकि मामले के व्यापक प्रभाव और दूरगामी परिणाम हैं। अदालत ने केंद्र सरकार से चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा और मामले की अगली सुनवाई 6 जुलाई को तय की। रिव्यू कमेटी को आदेश, ब्लॉकिंग की समीक्षा होगी हाईकोर्ट ने ब्लॉकिंग ऑर्डर की समीक्षा कराने का भी निर्देश दिया। अदालत ने कहा कि नियमों के तहत रिव्यू कमेटी हर दो महीने में बैठक करती है और उसे ब्लॉकिंग आदेश के सभी पहलुओं की जांच करने का अधिकार है। बेंच ने कहा, “रिव्यू कमेटी सभी पहलुओं की जांच करेगी और उसका निर्णय रिकॉर्ड पर रखा जाएगा। अमेरिका के बोस्टन में रहने वाले दिपके वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कमेटी के सामने पेश होने का अनुरोध कर सकते हैं।” दिपके बोले- CJP राजनीतिक और सामाजिक व्यंग्य कोर्ट बोला- ब्लॉकिंग ऑर्डर की वजह अभी साफ नहीं सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि इंटरमीडियरी (X) याचिकाकर्ता की मदद करता दिख रहा है। सरकार का पक्ष सुने बिना कोई आदेश नहीं दिया जाना चाहिए। जरूरत पड़ने पर ब्लॉकिंग ऑर्डर और पूरा रिकॉर्ड कोर्ट के सामने रखा जा सकता है। राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देकर ब्लॉक हुआ था अकाउंट दिपके ने उस सरकारी आदेश को चुनौती दी है, जिसके तहत राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी कारणों का हवाला देकर CJP का X हैंडल ब्लॉक किया गया था। याचिका एडवोकेट नकुल गांधी ने दायर की है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के इनपुट के आधार पर केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए कार्रवाई की थी। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69A के तहत X को अकाउंट ब्लॉक करने का निर्देश दिया था। 21 मई को X अकाउंट बंद हुआ तो नया बनाया CJP का X अकाउंट 21 मई ब्लॉक कर दिया गया था। जब पुराना अकाउंट बंद हुआ, तब 1.93 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। संगठन ने कुछ देर बाद नया अकाउंट बनाया। इसका नाम ‘कॉकरोच इज बैक’ रखा गया और बायो में लिखा- कॉकरोच डोंट डाय यानी कॉकरोच मरते नहीं। 24 मई को वेबसाइट बंद हुई, अब खुल रही अभिजीत ने 24 मई को बताया था कि उनकी पार्टी की वेबसाइट बंद कर दी गई है। दीपके ने दोपहर 1.14 बजे X पर कहा था- सरकार ने हमारी वेबसाइट बंद कर दी है। उस पर 10 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 6 लाख लोगों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग वाली याचिका पर साइन किए थे।हालांकि यह वेबसाइट अब खुल रही है। CJP के इंस्टाग्राम पर 22.5 मिलियन फॉलोवर्स 29 मई को दोपहर 3 बजे तक CJP के इंस्टाग्राम पर 2.25 करोड़ (22.5 मिलियन) फॉलोवर्स हैं, जबकि बीजेपी के 94 लाख (9.4 मिलियन) और कांग्रेस के 1.36 करोड़ (13.6 मिलियन) फॉलोवर्स हैं। यानी CJP के फॉलोवर्स बीजेपी से दोगुने से भी ज्यादा और कांग्रेस से करीब 89 लाख अधिक हैं। ———————

Source link

Tagged: Abhijit Dipke CJP Delhi High Court Government notice Legal Challenge Social Media X account block

Post navigation

Previous: Rahul Gandhi Auto Drivers Lunch Meeting Video Update
Next: थूकते समय चलती बस से गिरकर महिला टीचर की मौत:गेट पर बैलेंस बिगड़ने से हादसा, एक हाथ से दिव्यांग थीं सहायक अध्यापिका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

मुंबई में दूध ₹100 के पार, थोक भाव ₹9 बढ़े:दही-पनीर के दाम भी बढ़ सकते हैं; चारा और ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने का असर

rrshuklaji@gmail.com4 minutes ago 0

UGC-NET Result Declared | NTA JRF Qualified Candidates List

rrshuklaji@gmail.com32 minutes ago 0

दिल्ली-एनसीआर में CNG के दाम ₹3.89 बढ़े:अब ₹86.98 प्रति किलो मिलेगी; नई दरें आज से लागू

rrshuklaji@gmail.com1 hour ago 0

बेटा ट्रेन से कटा, लाश देखकर पटरी पर लेटे मां-बाप:पोटली में समेटे गए युवक के लोथड़े; राखी बंधवाने वाला था भाई, इंतजार करती रही बहन

rrshuklaji@gmail.com2 hours ago 0

Trending News

india
मुंबई में दूध ₹100 के पार, थोक भाव ₹9 बढ़े:दही-पनीर के दाम भी बढ़ सकते हैं; चारा और ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने का असर

Recent Posts

  • मुंबई में दूध ₹100 के पार, थोक भाव ₹9 बढ़े:दही-पनीर के दाम भी बढ़ सकते हैं; चारा और ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने का असर
  • शाहजहांपुर में बीच-बचाव करने गए व्यक्ति की मौत:लाठी लगने से घायल हुआ, मारपीट का वीडियो सामने आया
  • मुरादाबाद जेल में भावुक कर देने वाला रक्षाबंधन:भाई की कलाई पर राखी बांधने दूर-दराज से पहुंचीं बहनें, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • UGC-NET Result Declared | NTA JRF Qualified Candidates List
  • झांसी पुलिस ने 403 करोड़ का साइबर फ्रॉड पकड़ा:छह गिरफ्तार, ठगी के रुपयों से खरीदते थे USDT क्रिप्टो करंसी

Archives

  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.