![]()
आगरा में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। शहर में सुबह से घने बादल छाए हुए हैं और कई इलाकों में बादलों की गर्जना सुनाई दे रही है। बादलों की वजह से तापमान में गिरावट लगभग 4 से 5°C की दर्ज की गई जिससे मौसम बिल्कुल सुहावना बना हुआ है, हल्की ठंडी हवाएं भी चल रही है जिससे लोग इस मौसम का घरों से बाहर निकाल कर मजा ले रहे हैं। तापमान लगभग 29°C के आसपास बना हुआ है। वहीं गुरुवार शाम से ही आसमान में हल्के-हल्के बादल छाने लगे थे, जिसके बाद देर रात तेज आंधी चली। मौसम विभाग ने रात में ही गरज-चमक और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया था। IMD के अनुसार आज आगरा का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा और बीच-बीच में बादल छाने, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। अगले 7 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आगरा में अगले एक सप्ताह तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीच-बीच में बादल छाने, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। अगले तीन से चार दिनों तक अधिकतम तापमान में गिरावट रह सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। जून की शुरुआत में फिर से तापमान बढ़ने के संकेत हैं। पिछले कुछ दिनों में पड़ी थी भीषण गर्मी पिछले सात दिनों में आगरा में भीषण गर्मी का असर देखने को मिला। इस दौरान अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दिनभर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि गुरुवार शाम से मौसम ने करवट ली और बादल छाने शुरू हो गए। देर रात चली तेज आंधी और शुक्रवार सुबह बादलों की गर्जना के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
Source link
आगरा में सुबह से ही छाए बादल, सुहावना हुआ मौसम:चल रही ठंडी हवा, कई क्षेत्रों में हुई बूंदाबांदी, 5°C गिरा पारा