कार्रवाई की मांग को लेकर व्यापारी ने बंद की दुकान:शामली में लूट के आरोपियों पर कार्रवाई न होने से व्यापारी में नाराजगी


उत्तर प्रदेश के शामली जिले में लूट के आरोपियों पर कार्रवाई न होने से एक व्यापारी ने अपनी दुकान बंद कर दी है। पीड़ित व्यापारी ने दुकान पर पोस्टर लगाकर पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाए हैं। यह घटना झिंझाना थाना क्षेत्र के दथेड़ा गांव की है। जानकारी के अनुसार, यह मामला झिंझाना थाना क्षेत्र की चौसाना चौकी के अंतर्गत आने वाले दथेड़ा गांव का है। यहां नेपाल नामक व्यक्ति की हलवाई की दुकान है। करीब एक महीने पहले, दो युवक उसकी दुकान पर आए, समोसे खाए और फिर तमंचा दिखाकर उससे लगभग 11,000 रुपये लूटकर फरार हो गए थे। इस घटना के बाद से पीड़ित व्यापारी ने अपनी दुकान बंद कर दी है। उसका आरोप है कि एक महीने बीत जाने के बाद भी न तो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और न ही इस मामले में लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कोई कार्रवाई हुई है। इस कारण पीड़ित के सामने अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक (SP) ने दो बार जांच के बाद कार्रवाई के आदेश दिए थे। हालांकि, इन आदेशों के बावजूद आज तक न तो लूट के आरोपियों पर और न ही इस मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कोई कार्रवाई की गई है। घटना 27 अप्रैल की बताई गई है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज वहीं पीडि़त न्याय के लिए चौकी चौसाना से लेकर झिंझाना थाना और एसपी ऑफिस के करीब एक दर्जन चक्कर लगा चुका है। लेकिन आज तक ना तो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ, ना ही आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।बल्कि पुलिस अधीक्षक के द्वारा दो बार जांच के बाद कार्रवाई का आदेश दिया गया। जब भी आज तक आरोपियों के खिलाफ और लापरवाह पुलिस कर्मियों पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पीड़ित अन्य उच्च अधिकारी से न्याय की गुहार लगाते हुए दुकान के बाहर पोस्ट चस्पा कर अपना दर्द बयां किया।और अन्य उच्च अधिकारियों से कार्रवाई की गुहार लगाई है। वही इस मामले में पीड़ित दुकानदार नेपाल का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक मैं दुकान नहीं खोलूंगा।क्योंकि एक बार पुलिस वालों के कहने पर दुकान खोलते और वह तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर गए हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *