5 साल से फरार दहेज उत्पीड़न का आरोपी गिरफ्तार:पत्नी ने दर्ज कराया था केस, मां ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया था


हाथरस में पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के एक मामले में पांच साल से फरार चल रहे आरोपी सोनू खां को गिरफ्तार किया है। आरोपी को खुर्जा सिटी स्टेशन से पकड़ा गया। उस पर पत्नी ने दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया था, जबकि उसकी मां ने अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए बहू के खिलाफ शिकायत की थी। यह मामला वर्ष 2021 का है। 30 जुलाई 2021 को वादिया (पत्नी) ने महिला थाना हाथरस में लिखित शिकायत दी थी। उसने आरोप लगाया था कि उसके पति सोनू खां, सास और ससुर सहित अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की और तीन तलाक बोलकर उसे घर से निकाल दिया। इस सूचना के आधार पर महिला थाना में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में सोनू खां के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया था। हालांकि, सोनू खां पिछले पांच साल से फरार चल रहा था और निर्धारित तारीखों पर कभी न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ। इसके बाद न्यायालय ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्लू) जारी किए थे। इसी बीच, सोनू खां की मां रसीदन पत्नी बहादुर खां ने अपने बेटे को मृत बताते हुए न्यायालय में वाद दायर किया था। उन्होंने आईजीआरएस के माध्यम से थाना सासनी में भी शिकायत दी थी कि उनकी पुत्रवधू ने उनके बेटे की हत्या कर उसे गायब कर दिया है। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए थे। थाना सासनी पुलिस, एसओजी टीम और महिला थाना टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सोनू खां को खुर्जा सिटी स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। खुर्जा में छिपकर रह रहा था आरोपी जांच में पता चला कि वह खुर्जा में छिपकर एक कंपनी में काम कर रहा था और अपने पैतृक निवास पर आना-जाना नहीं करता था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू खां पुत्र बहादुर खां, निवासी आशानगर, थाना सासनी के रूप में हुई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *