आगरा भीषण गर्मी की चपेट में है। दिन तप रहे हैं और रात भी दहक रही है। अधिकतम तापमान जहां 45.5°C पर पहुंच गया है वहीं, न्यूनतम तापमान भी 32.8°C दर्ज किया है। जोकि सामान्य से 6.3°C अधिक है। ये 54 साल में दूसरी बार है, जब रात सबसे गर्म रही। इससे पहले 21
.
मौसम विभाग के अनुसार, 27 मई तक भीषण गर्मी रहेगी। दिन में हीटवेव चलेंगी। 28 मई को मौसम साफ रहेगा। 29-30 मई को आंधी के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। इन दिनों भीषण गर्मी है। दोपहर में ऐसा लग रहा है मानो आसमान से अंगारे बरस रहे हों। शरीर को झुलसा देने वाली धूप और लू से लोग बेहाल हैं।
लू और धूप ने ताजमहल घूमने आने वाले टूरिस्ट की मुश्किल भी बढ़ा दी हैं। तपा देने वाली गर्मी से परेशान हैं। रविवार को दो टूरिस्ट की गर्मी की वजह से तबियत बिगड़ गई।

गर्मी से राहत के लिए नगर निगम द्वारा शहर की सड़कों पर पानी की बौछार करवाई जा रही है।
19 मई को रहा सीजन का सबसे गर्म दिन
सोमवार को तापमान में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी हुई। रविवार को अधिकतम तापमान जहां 45.5°C था वहीं, सोमवार को 0.1°C की बढ़ोत्तरी के साथ ये 45.5°C पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में 4.2°C की बढ़ोत्तरी हुई है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 32.8°C पर पहुंच गया। आगरा में 19 मई को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 46.5°C पर पहुंच गया। ये इस साल का सबसे अधिक अधिकतम तापमान है। आगरा में दिन के साथ-साथ रात भी तप रही है। जमीन तपने लगी है। खुले में रहने वाले छांव की तलाश कर रहे हैं।
गर्मी ने लोगों का बेहाल कर दिया है। धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में नगर निगम द्वारा जगह-जगह पानी की बौछार का छिड़काव कराया जा रहा है, जिससे कि लोगों को गर्मी से राहत मिल सके।
जानिए पिछले दिनों के तापमान की स्थिति
| डेट | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| 25 मई | 45.5°C | 32.8°C |
| 24 मई | 45.4°C | 28.6°C |
| 23 मई | 43.8°C | 28.3°C |
| 22 मई | 45.3°C | 28.3°C |
| 21 मई | 44.8°C | 30.0°C |
| 20 मई | 45.3°C | 28.2°C |
| 19 मई | 46.5°C | 27.4°C |
| 18 मई | 44.5°C | 27.8°C |
| 17 मई | 43.3°C | 26.2°C |
| 16 मई | 43.0°C | 25.9°C |
| 15 मई | 41.8°C | 28.4°C |
| 14 मई | 41.4°C | 25.6°C |
| 13 मई | 40.1°C | 24.5°C |
सुबह से निकली थी तेज धूप
मंगलवार सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। तेज धूप की वजह से पैदल या दोपहिया वाहन से सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। लोग छाता या गमछा लेकर चलने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए शहर-शहर में प्याऊ लगाए गए हैं।

भीषण गर्मी की वजह से दोपहर में सड़कों पर सन्नाटे जैसी स्थिति है।
हीटवेट का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दिनभर गर्म हवाएं चलेंगी। तेज धूप रहेगी। तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। 27 मई तक हीटवेव रहेंगी। इससे तापमान और बढ़ेगा। दिन ही नहीं, रात और तपने लगेगी। मौसम विभाग ने 29 मई को आंधी के साथ बूंदाबांदी या बारिश होने की संभावना जताई है।
आने वाले दिनों के तापमान का अनुमान जानिए
| डेट | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| 26 मई | 45°C | 31°C |
| 27 मई | 45°C | 28°C |
| 28 मई | 45°C | 27°C |
| 29 मई | 45°C | 27°C |
| 30 मई | 38°C | 28°C |
प्रशासन ने जारी की गाइड लाइन
मौसम विभाग ने 24 मई तक हीटवेव को लेकर अलर्ट किया है। ऐसे में जिला प्रशासन ने गर्मी से बचने के लिए दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर न निकलने की सलाह दी है। मौसम विज्ञान विभाग के अलर्ट के बाद जिला प्रशासन ने आगरावासियों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
लू से ऐसे करें बचाव
कडी धूप में विशेष रूप से दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर जाने से बचें।
हल्के रंग के ढीले-ढाले और सूती कपड़े पहनें।
धूप में निकलते समय अपना सिर ढक कर रखें, कपड़े, टोपी या छाता का उपयोग करें।
पर्याप्त और नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें। सफर में अपनें साथ पीने का पानी हमेशा रखें।
खुद को हाइड्रेट रखने के लिए ओआरएस घोल नारियल का पानी, लस्सी, चावल का पानी, नीबू का पानी, छाछ, आम का पन्ना आदि घरेलू पेय पदार्थो को इस्तेमाल करें।
अपने घर को ठंडा रखें। पर्दे, शटर आदि का इस्तेमाल करें तथा रात में खिड़कियां खुली रखें।