आगरा की चौपाटी में 15 साल के बच्चे की 45 फीट ऊची जिप लाइन से गिरकर मौत हो गई। बेटे की मौत के बाद माता-पिता का रोते बिलखते एक और वीडियो सामने आया है। वीडियो में मां बेटे के जाने के गम में बेसुध है। वो कभी बच्चे के सिर पर हाथ फेरती हैं तो कभी कहती हैं
.
हादसे के दो वीडियो



फिरोजाबाद के उत्तर क्षेत्र स्थित गांधी नगर निवासी पंकज अग्रवाल चूड़ी व्यापारी हैं। वह रविवार को आगरा घूमने आए थे। उनके साथ पत्नी रिंकी, बड़ा बेटा कुनाल और छोटा बेटा साथ में थे। बच्चे ताजगंज स्थित चौपाटी में घूमना चाहते थे इसलिए वहां आए थे। कुनाल ने जिप लाइन में घूमने की जिद की। चौपाटी में 120 फीट लंबी और 45 फीट ऊंची जिप लाइन है। माता-पिता ने कुनाल को भी जिप लाइन में सवार कराया। वह 10 मीटर आगे ही चल पाया था कि अचानक उसकी पुली का लॉक टूट गया। वह 45 फीट नीचे आ गिरा। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
बेटे को चूमते हुए बोली- मेरे साथ घर चल हादसे के बाद कुनाल को मां अपनी गोद में लेकर बैठी हैं। पिता भी पास में बैठे हैं। मां बेटे के चेहरे को चूमते हुए कहती है कि तू उठ जा, मैं तुझसे कुछ नहीं कहूंगी। उठ जा बेटे तुझे तो बहुत गर्मी लगती है। तू जैसे मेरे साथ आया था, वैसे ही घर चल। बीच-बीच में वो बेटे को सीपीआर देती हैं। पिता भी बेटे से लिपटकर रोते हैं। छोटा भाई मयंक कहता है कि भाई उठ जा यार। वहां मौजूद हर आदमी खमोश था। माता-पिता की दर्द देखकर लोगों की आंखें नम थीं।
माता-पिता बोले- अपने बच्चों को मत भेजना हादसे के बाद का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि मां बेटे कृनाल को अपनी गोद में लिए है। पिता पंकज रोते हुए लोगों से गुहार लगा रहे हैं कि “पुलिस को फोन लगा दो… पुलिस को फोन लगा दो कोई… एक बार हमारे कहने से फोन लगा दो… अपने-अपने बच्चों को संभालो, यहाँ मत लाया करो कोई भी… अपने बच्चों का, हाथ जोड़कर निवेदन है, चौपाटी में किसी को मत लाना, यहाँ बहुत लापरवाही है… बहुत लापरवाही है यहाँ, किसी का कोई ध्यान नहीं रखते हैं… पैसों के नाम पर तो वो उल्टे लूटते हैं, और लापरवाही इतनी है कि बच्चों का कोई ध्यान ही नहीं है…”
गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को फिरोजाबाद ले जाया गया। बेटे का शव देखते ही मां लिपट पड़ी। बेसुध हो गई। वो बार-बार बस एक ही बात कह रही थी कि बेटा जैसे गया था, वैसे ही वापस आ जा। गमगीन माहौल में कुनाल का अंतिम संस्कार किया गया।