![]()
गोविंद नगर में 100 की रफ्तार से रविवार रात तीन वाहनों और चार लोगों को टक्कर मारने वाली स्कार्पियो दादानगर निवासी और वर्तमान में गाजीपुर में तैनात कांस्टेबल रोहित की निकली। कांस्टेबल ने 15 दिन पहले की स्कॉर्पियो खरीदी थी, जिसे उसका भाई चला रहा था। घटना के वक्त उसके तीन और साथी बैठे थे, जो उतरकर भाग निकले थे। हादसे में घायल और क्षतिग्रस्त वाहनों के मालिकों ने कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी है। वहीं, आरोपी ड्राइवर एकाएक पैर के पास बीयर का केन आने से स्कार्पियो के ब्रेक न लगने की बात कहता रहा। रविवार देर रात 100 की स्पीड में भिड़ी थी कार सीटीआई चौराहा से नंदलाल की ओर आ रही काले रंग की स्कार्पियो रविवार देर रात करीब 100 की रफ्तार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी सरदार गुरप्रीत की क्रेटा कार को पहले टक्कर मारी। इसके बाद स्कूटी सवार राम आसरे नगर निवासी हर्षित और मोबाइल दुकान में ड्यूटी करके घर जा रहे छोटी जूही निवासी रोहित दिवाकर की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रोहित स्कार्पियो के नीचे आकर गंभीर रुप से घायल हो गया था। हालांकि अब उसकी हालत स्थिर बताई गई है। वहीं, स्कार्पियो के पोल से टकराने के बाद आवास विकास कल्याणपुर निवासी शेखर गुप्ता के लकी केमिस्ट के काउंटर में घुसने के बाद थम गई थी। हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने सभी घायलों को उठाया और पास के निजी अस्पताल ले गए। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कार्पियो चालक अर्पित उर्फ विकास को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पीड़ितों के अनुसार कार सवार नशे में थे। गोविंद नगर इंस्पेक्टर रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है। हादसे में रोहित दिवाकर के गंभीर चोट आई है। स्कार्पियो सिपाही की है, जिसे घटना के वक्त उसका भाई चला रहा था।
Source link
नशे में धुत कांस्टेबल का भाई चला रहा था स्कॉर्पियो:गाजीपुर में तैनात सिपाही ने 15 दिन पहले खरीदी थी, बीयर का केन गिरने से नहीं लगी ब्रेक