बाल संप्रेषण गृह में किशोर ने की सुसाइड की कोशिश:फर्रुखाबाद में गंभीर हालत में सैफई रेफर, एक महीने पहले आया था


फर्रुखाबाद के राजकीय संप्रेषण गृह में शनिवार देर शाम मैनपुरी निवासी एक किशोर ने फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चंद्रा ने बताया कि 16 वर्षीय किशोर ने बाथरूम में तौलिए का फंदा बनाकर गले में लपेट लिया और खींचा। अन्य किशोरों ने उसे देखा और तुरंत इसकी सूचना दी। उसे तत्काल लोहिया अस्पताल लेकर गए थे। किशोर को चोरी के एक मामले में लगभग एक माह पूर्व संप्रेषण गृह में लाया गया था। उसके साथ आया दूसरा किशोर तीन दिन पहले छूट गया था। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि साथी के छूटने के अवसाद में आकर उसने यह कदम उठाया हो सकता है। लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने बताया कि किशोर की हालत गंभीर थी और उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे सैफई रेफर किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया किशोर के साथ सैफई होमगार्ड, केयरटेकर और सहायक अधीक्षक को भेजा गया है ताकि उसकी उचित देखभाल सुनिश्चित की जा सके।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *