![]()
मेरठ के युवा लेखक और उद्यमी आशीष सिंह रूद्रा ने नेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में चयनित होने के बाद अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई उपलब्धि की ओर कदम बढ़ाया है। उन्होंने अपनी चर्चित पुस्तक द वायरल ओनर के आधार पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के लिए आवेदन किया है। यह पुस्तक वास्तविक जीवन के अनुभवों, संघर्ष और युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा पर आधारित बताई जा रही है। कम उम्र में उद्यमिता और लेखन के क्षेत्र में सक्रिय आशीष सिंह रुद्रा युवाओं के बीच तेजी से पहचान बना रहे हैं। हाल ही में नेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में चयनित होने के बाद अब उनका गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के लिए आवेदन सोशल मीडिया और युवा वर्ग में चर्चा का विषय बना हुआ है। आशीष का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल रिकॉर्ड बनाना नहीं, बल्कि युवाओं को नई सोच और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि डिजिटल दौर में युवा यदि सही दिशा और सकारात्मक सोच के साथ काम करें तो बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। वहीं स्थानीय युवाओं और साहित्य प्रेमियों ने भी उनकी इस पहल को प्रेरणादायक बताया है। यदि आवेदन स्वीकार होता है तो यह मेरठ और उत्तर प्रदेश के लिए गौरव की बात होगी।
Source link
आशीष सिंह रुद्रा ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में किया आवेदन:‘द वायरल ओनर’ पुस्तक के लेखक बोले युवाओं को प्रेरित करना है लक्ष्य