नौतपा में बाबा विश्वनाथ का फलों के रस अभिषेक:खास पुष्पों की माला से हुआ श्रृंगार, देश-विदेश से दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालु


श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में नौतपा की झुलसाती गर्मी के बीच भगवान विश्वेश्वर का विशेष अभिषेक फलों के रस से किया जा रहा है। विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से शुरू की गई इस विशेष पूजा में प्रतिदिन लीची, आम, बेल और गुलाब के रस से भगवान शिव का अभिषेक किया जा रहा है। देखें तस्वीर… रस के साथ विशेष पुष्प मालाएं भी अर्पित की जा रही मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने बताया कि नौतपा के दौरान श्रद्धालुओं और जनमानस को राहत एवं शीतलता की कामना से यह विशेष आराधना आरंभ की गई है। अभिषेक के साथ भगवान को खस, गुलाब और मोगरा जैसे ग्रीष्मकालीन इत्र तथा पुष्प मालाएं भी अर्पित की जा रही हैं। सनातन परंपरा में गर्मी के मौसम में भगवान को शीतलता प्रदान करने वाले पदार्थ अर्पित करने की विशेष मान्यता है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि आराध्य को शीतलता देने से उसका सकारात्मक प्रभाव भक्तों और वातावरण पर भी पड़ता है। यही कारण है कि नौतपा के दौरान इस विशेष अभिषेक को आस्था और प्रकृति के संतुलन का प्रतीक माना जा रहा है। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु विशेष अभिषेक के दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान विश्वेश्वर की आराधना में सहभागी बने। मंदिर प्रशासन के अनुसार यह विशेष पूजा नौतपा की समाप्ति तक प्रतिदिन जारी रहेगी। नौतपा में काशी विश्वनाथ मंदिर में जर्मन हैंगर लगाए, जमीन में जूट की मैट बिछाई नौतपा में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं के लिए रास्ते में जर्मन हैंगर और कैनोपी की व्यवस्था कराई है। मिस्ट फैन लगवाए गए हैं। जूट मैट बिछाए गए हैं। बच्चों को बिस्कुट बांटे जा रहे हैं। ओआरएस, ग्लूकोज और गुड़ के इंतजाम किए गए हैं। धाम परिसर में कुल 19 स्थानों पर शुद्ध और शीतल पेयजल के वाटर कूलर, 10 स्थानों पर पोर्टेबल वाटर काउंटर की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है। नौतपा में श्री काशी विश्वनाथ का विशेष श्रृंगार और अभिषेक फलों के रस और शीतल पेय पदार्थों से संपन्न कराया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *