![]()
बीएचयू में 27 मई को 42 एजेंडों पर एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक होगी। इस बैठक में डीएसीपी प्रमोशन बैठक में विश्वविद्यालय की नई शिक्षा व्यवस्था और सेमेस्टर प्रणाली को लेकर भी चर्चा संभावित है। शिक्षकों के प्रदर्शन, मूल्यांकन प्रणाली और पाठ्यक्रम में किए गए बदलावों की समीक्षा की जाएगी। परीक्षा में पूछे गये विवाद प्रश्न पर भी होगी चर्चा हाल के दिनों में परीक्षा में पूछे गए सवालों और सिलेबस को लेकर उठे विवाद भी ईसी के एजेंडे में शामिल हो सकते हैं। विश्वविद्यालय के शिक्षक संगठनों और छात्र समूहों ने इन मुद्दों को लेकर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद अब ईसी बैठक में इस पर विस्तार से मंथन होने की संभावना है। यह लोग हैं ईसी के मेंबर कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी की अध्यक्षता में सभी सदस्य बैठक करेंगे। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, दिल्ली विवि के कुलपति प्रो. योगेश सिंह, मेयर अशोक तिवारी, भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल, (समाजशास्त्र विभाग के प्रो. ओम प्रकाश भारतीय और प्रो. श्वेता प्रसाद, प्रो. बेचन लाल और रेडियोथेरेपी विभाग के प्रो. उदय कुमार शाही सदस्य भी होंगे।
Source link
BHU में 27 मई को EC की दूसरी बैठक:42 एजेंडों पर चर्चा करेंगे मेंबर,शिक्षकों के प्रदर्शन, मूल्यांकन प्रणाली पर होगा अहम निर्णय