![]()
22 मई को एक स्कूटी सवार व्यक्ति ने दो महिलाओं की कमर के नीचे कैंची से हमला किया ओर फरार हो गया। युवती ने पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने सीसीटीवी के जरिए व्यक्ति की पहचान की और गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अंकित वर्मा है। मानसिक रूप से परेशान है। खोड़ा में रहता है। पूछताछ में बताया कि उसे गुस्सा आ गया था इसलिए उसने ऐसा किया। कंपनी में है एग्जीक्यूटिव इसके कब्जे से स्कूटी और कैंची जिससे हमला किया था बरामद किया गया। आरोपी को सेक्टर-55/56 के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में बताया कि उसे किसी बात को लेकर गुस्सा आ गया था। इसलिए उसने युवतियों पर हमला किया। न तो वो युवतियों को जानता है और न युवतियां उसे जानती है। आरोपी सेक्टर-62 स्थित एक कंपनी में एग्जीक्यूटिव के पद पर काम करता है। दो साल पहले हुई थी शादी आरोपी अंकित की शादी दो साल पहले हुई थी। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में घरेलू विवाद सामने आया है। घर पर विवाद के कारण वो मानसिक रुप से परेशान हुआ और उसने राह चलते युवतियों पर हमला कर दिया। शिकायत और गिरफ्तारी की जानकारी परिवार को दी गई। लेकिन परिवार की ओर से कोई थी थाने नहीं आया और न ही आरोपी को छुड़ाने आया। आरोपी का कराया गया मेडिकल फिलहाल आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इससे पहले भी वो इस तरह की घटना कर चुका है या नहीं इसके बारे में जानकारी की जा रही है। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि सुनसान इलाकों में राह चलते युवतियों पर ये हमला करता था। विगत पांच साल से खोड़ा कालोनी में रह रहा था।
Source link
नोएडा में युवतियों पर हमला करने वाला साइको गिरफ्तार:घरेलू विवाद से था परेशान, गिरफ्तारी के बाद भी घर से नहीं आए परिजन, पुलिस ने कराया मेडिकल