SC Questions IAS Quota; PM Modi Jhalmuri Threats; 47°C in 22 Cities

उत्तर प्रदेश6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी नौकरी में क्रीमी लेयर के कैंडिडेट के आरक्षण लेने पर चिंता जताई। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले को पाकिस्तान से धमकियां मिल रही हैं। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में एक्ट्रेस ट्विशा के पति की गिरफ्तारी की खबर बताएंगे…

⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. PM मोदी रोजगार मेले को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे 51,000 से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे।
  2. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ दो दिन के चीन दौरे पर रहेंगे।
  3. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो चार दिन के भारत दौरे पर रहेंगे।

📰 कल की बड़ी खबरें…

1. क्रीमी लेयर के बच्चों के रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट बोला- माता-पिता IAS तो बच्चों को आरक्षण क्यों

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी नौकरी में क्रीमी लेयर के कैंडिडेट के आरक्षण लेने पर चिंता जताई। कोर्ट ने कहा- अगर माता-पिता दोनों IAS अफसर हैं, तो उनके बच्चों को आरक्षण क्यों मिलना चाहिए? शिक्षा और आर्थिक सशक्तीकरण के साथ-साथ सामाजिक गतिशीलता भी आती है। ऐसे में अगर संपन्न बच्चों के लिए फिर से आरक्षण मांगा जाए, तो हम कभी भी इस चक्र से बाहर नहीं निकल पाएंगे।

पूरा मामला पढ़िए: जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की बेंच ने ये कमेंट तब किया। जब वे कर्नाटक हाईकोर्ट के एक फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई कर रहे थे। याचिकाकर्ता को क्रीमी लेयर के आधार पर आरक्षण के दायरे से बाहर रखा गया था, क्योंकि उसके माता-पिता दोनों ही राज्य सरकार के कर्मचारी हैं।

पूरी खबर पढ़ें…

2. PM को झालमुड़ी खिलाने वाले को पाकिस्तान-बांग्लादेश से धमकियां, वीडियो कॉल में कहा- दुकान बम से उड़ा देंगे

मोदी ने 20 अप्रैल को झाड़ग्राम में बिक्रम कुमार की दुकान से झालमुड़ी खरीदकर खाई थी।

मोदी ने 20 अप्रैल को झाड़ग्राम में बिक्रम कुमार की दुकान से झालमुड़ी खरीदकर खाई थी।

PM मोदी को पश्चिम बंगाल में झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। यह जानकारी दुकानदार बिक्रम कुमार ने दी। उसने बताया, ‘पाकिस्तान और बांग्लादेश से फोन कॉल आ रहे हैं। कॉल करने वाले लोग उनकी दुकान उड़ाने की धमकी दे रहे हैं।’ बिक्रम ने आगे कहा कि एक वीडियो कॉल में कुछ लोग उन्हें हथियार भी दिखा रहे थे। इसके चलते वे और उनका परिवार काफी तनाव में है।

PM ने चुनाव के दौरान झालमुड़ी खाई थी: PM मोदी ने 20 अप्रैल को चुनाव प्रचार के दौरान झाड़ग्राम में चुनावी रैली की थी। रोड शो के दौरान उन्होंने बिक्रम की दुकान से झालमुड़ी खरीदकर खाई थी। PM ने बिक्रम से हुई इस मुलाकात का करीब 40 सेकेंड का वीडियो और फोटोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं।

पूरी खबर पढ़ें…

3. यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मोदी को अपशब्द कहे, महोबा में दुष्कर्म पीड़ित से मिले

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कह रहे हैं। अजय राय शुक्रवार को महोबा में पुलिस को चकमा देते हुए कथित गैंगरेप और अपहरण पीड़ित NEET छात्रा से मिलने पहुंचे थे।

SP और उनकी मां को भी अपशब्द कहे: छात्रा से मुलाकात के बाद जब अजय राय वापस जाने के लिए अपनी कार में सवार थे, तभी अपने एक कार्यकर्ता से उन्होंने पीएम मोदी, महोबा एसपी शशांक सिंह और उनकी मां को अपशब्द कहे। उनकी यह बातचीत कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

योगी बोले- ये कांग्रेस का कुसंस्कार: 1 मई को अजय राय जब बीमार हुए थे, तब पीएम मोदी ने X पोस्ट कर उनके स्वस्थ होने की कामना की थी। भाजपा नेताओं ने इसे याद करते हुए कहा, कांग्रेस शिष्टाचार का जवाब अभद्रता से देती है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, अजय राय से पहले राहुल गांधी अपने कुसंस्कार का परिचय दे चुके हैं।

पूरी खबर पढ़ें…

4. राजा भैया-धनंजय समेत 50 बाहुबलियों की हाईकोर्ट ने क्राइम कुंडली मांगी, कहा- हथियारों के लाइसेंसों की जांच हो

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राजा भैया, बृजभूषण, धनंजय सिंह समेत 50 से ज्यादा बाहुबलियों की क्राइम कुंडली यूपी सरकार से मांगी है। कोर्ट ने बाहुबलियों के गन लाइसेंस और सुरक्षा की भी जांच करने के आदेश दिए हैं।

हाईकोर्ट ने 26 मई तक की डेडलाइन दी: कोर्ट ने गृह विभाग के अफसरों को फटकार लगाते हुए 26 मई तक जांच रिपोर्ट जमा करने को कहा है। साथ ही गृह विभाग के ज्वाइंट सेक्रेटरी हलफनामा के साथ संबंधित जिलों के पुलिस अफसरों और कमिश्नरेट के कमिश्नरों की अंडरटेकिंग (लिखित जिम्मेदारी) भी देंगे।

शस्त्र लाइसेंस की अनदेखी पर डाली याचिका: दरअसल, संत कबीरनगर के रहने वाले जयशंकर उर्फ बैरिस्टर ने गन लाइसेंस जारी करने में नियमों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। 18 मई को इस पर सुनवाई करते हुए जस्टिस विनोद दिवाकर की बेंच ने यह आदेश दिया।

पूरी खबर पढ़ें…

5. कॉकरोच जनता पार्टी फाउंडर बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान इस्तीफा दें, 5 लाख से ज्यादा लोगों ने समर्थन किया

कॉकरोच जनता पार्टी डिजिटल ग्रुप को अभिजीत दीपके ने बनाया है। इसका नारा है- ‘सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक, लेजी।’

कॉकरोच जनता पार्टी डिजिटल ग्रुप को अभिजीत दीपके ने बनाया है। इसका नारा है- ‘सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक, लेजी।’

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने वीडियो जारी करके लोगों से ज्यादा से ज्यादा पिटीशन साइन करने की अपील की है। इसके बाद से 5 लाख से ज्यादा लोगों ने ऑनलाइन पिटीशन में साइन किया है।

पेरेंट्स को अभिजीत की गिरफ्तारी का डर: अचानक लोकप्रिय होने से उसके फाउंडर अभिजीत दीपके के माता-पिता बहुत ज्यादा परेशान हो गए हैं। उन्हें डर है कि उनका बेटा किसी मुसीबत में पड़ सकता है। उसे गिरफ्तार भी किया जा सकता है। दरअसल, अभिजीत ने कॉकरोच जनता पार्टी CJI सूर्यकांत की टिप्पणी के विरोध में बनाई है।

पूरी खबर पढ़ें…

6. दुनिया के सबसे गर्म 22 शहरों में सभी भारत के, इनमें यूपी के 13 शहर

देश को अगले 3 दिन तक गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। AQI वेदर के मुताबिक शुक्रवार दोपहर 3 बजे दुनिया के 22 सबसे गर्म शहरों में पारा 47°C से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। यह सभी शहर भारत के हैं। इनमें 13 शहर उत्तर प्रदेश के हैं। वहीं, देश के 35 शहरों में गुरुवार को रात का पारा 30°C से ऊपर रहा।

कई जगह स्कूल बंद तो कई जगह समय बदला: बिहार के पटना और गयाजी में गर्मी के कारण 26 मई तक 5वीं तक के स्कूल बंद किए गए हैं। पंजाब सरकार ने सरकारी दफ्तरों और स्कूलों का समय बदल दिया है। अब दफ्तर और स्कूल सुबह साढ़े 7 बजे खुलेंगे और दोपहर 1.30 बजे बंद होंगे।

पूरी खबर पढ़ें…

7. ट्विशा शर्मा केस में आरोपी पति गिरफ्तार, डेडबॉडी का दोबारा पोस्टमॉर्टम करेगी दिल्ली AIIMS की टीम

ट्विशा के पति समर्थ को जबलपुर पुलिस ने हिरासत में लिया। सरेंडर करने पहुंचा था। कैप लगाए और मास्क पहने दिख रहा।

ट्विशा के पति समर्थ को जबलपुर पुलिस ने हिरासत में लिया। सरेंडर करने पहुंचा था। कैप लगाए और मास्क पहने दिख रहा।

एक्ट्रेस मॉडल ट्विशा शर्मा केस में आरोपी पति समर्थ सिंह जबलपुर जिला कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा। यहां भोपाल पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। वहीं, MP हाईकोर्ट ने ट्विशा शर्मा के शव का दिल्ली AIIMS की टीम से दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने के आदेश दिए हैं, इसकी वीडियोग्राफी भी होगी। उधर, मध्य प्रदेश सरकार ने CBI जांच के लिए केंद्र को पत्र लिखा है।

पूरा मामला पढ़िए: भोपाल में 12 मई को ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। ससुराल वालों ने फांसी लगाकर मौत की बात कही थी, जबकि मायके पक्ष ने पति समर्थ सिंह और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया था। ट्विशा की वॉट्सएप चैट भी वायरल हुई है। इसमें उसने लिखा “मुझे बहुत घुटन हो रही है मां… ये लोग न रोने देंगे, न हंसने की वजह देंगे।”

पूरी खबर पढ़ें…

🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. इंटरनेशनल: आतंकी हमजा बुरहान की हत्या का आरोपी हथियार समेत गिरफ्तार: 2 संदिग्ध फरार; पुलवामा हमले में शामिल था बुरहान, इस्लामाबाद में दफनाया गया (पूरी खबर पढ़ें)
  2. इंटरनेशनल: होर्मुज में जहाजों से फीस वसूलने की तैयारी में ईरान: ओमान के साथ पेमेंट सिस्टम पर बातचीत जारी, अमेरिका बोला- यह मंजूर नहीं (पूरी खबर पढ़ें)
  3. हरियाणा: रेसलर विनेश मामले में WFI को हाईकोर्ट की फटकार: खेल संघ को बदले की भावना से काम नहीं करना चाहिए, केंद्र एक्सपर्ट पैनल बनाए (पूरी खबर पढ़ें)
  4. नेशनल: शुभेंदु बोले- अवैध बांग्लादेशियों को सीधे BSF को सौंपेंगे: कोर्ट में पेशी नहीं होगी; अवैध प्रवासियों को CAA से नागरिकता का हक नहीं (पूरी खबर पढ़ें)
  5. नेशनल: NCERT किताब विवाद-सुप्रीम कोर्ट ने 2 महीने पुराना आदेश बदला: ‘करप्शन इन ज्यूडीशियरी’ चैप्टर लिखने वाले नहीं हटाए जाएंगे, कहा- केंद्र-राज्य फैसला करें (पूरी खबर पढ़ें)
  6. नेशनल: एवरेस्ट से उतरते वक्त 2 भारतीयों की मौत: ज्यादा थकान से सांसें फूल गई थीं, शेरपा रेस्क्यू टीम ने की थी बचाने की कोशिश (पूरी खबर पढ़ें)
  7. नेशनल: दिल्ली दंगे के आरोपी उमर को 3 दिन की जमानत: मां के इलाज के लिए केवल अस्पताल जाने की परमिशन; 7 साल से जेल में है (पूरी खबर पढ़ें)
  8. नेशनल: नीट का पेपर 5 राज्यों में बिका: महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा, राजस्थान दूसरे नंबर पर; CBI पेपर खरीदने वाले पेरेंट्स की लिस्ट बना रही (पूरी खबर पढ़ें)
  9. नेशनल: भोजशाला में 700 साल बाद नमाज नहीं, सिर्फ पूजा: मुस्लिम समाज ने बांधी काली पट्टी, बंद रहीं दुकानें; धार में 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात (पूरी खबर पढ़ें)
  10. नेशनल: पाकिस्तान-बांग्लादेश सीमा पर ‘स्मार्ट बॉर्डर’ सुरक्षा सिस्टम लागू होगा: ड्रोन, रडार, स्मार्ट कैमरे लगाए जाएंगे, शाह बोले- हर अ‌वैध घुसपैठिए को देश से बाहर निकालेंगे (पूरी खबर पढ़ें)
  11. नेशनल: ED के 20 साल, सिर्फ 60 केस में फैसला हुआ: 72% कुर्क संपत्ति वापस करनी पड़ी; 99% मामलों में अंतिम फैसला आना बाकी (पूरी खबर पढ़ें)

🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…

जनगणना ट्रेनिंग के दौरान ऑडिटोरियम में घुसा बंदर

गुजरात में जणगणना 2026 ट्रेनिंग के दौरान ऑडिटोरियम में अचानक एक बंदर घुस आया और लोगों के बीच जाकर बैठ गया। वो भी ट्रेनिंग की बातें सुनने लगा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

🌍 करेंट अफेयर्स

⏳आज के दिन का इतिहास

📊 बाजार का हाल

🌦️ मौसम का मिजाज

मिथुन राशि वालों की रुकी पेमेंट मिल सकती है। कर्क राशि वालों को बिजनेस में बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। जानिए आज का राशिफल…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.