- Hindi News
- National
- Rajya Sabha Elections: Nomination Deadline June 8; MP, Rajasthan 3 Seats Each
नई दिल्ली4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

चुनाव आयोग (EC) ने शुक्रवार को ऐलान किया कि 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को चुनाव होगा। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 8 जून तय की गई है। इन सीटों से मौजूदा सदस्य 21 जून से 19 जुलाई के बीच रिटायर हो रहे हैं।
आयोग के मुताबिक आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक की 4-4 सीटों पर चुनाव होंगे। मध्य प्रदेश और राजस्थान की 3-3 सीटों पर मतदान कराया जाएगा। झारखंड की 3 सीटों पर भी चुनाव होगा। वहीं, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम की एक-एक राज्यसभा सीट के लिए भी मतदान कराया जाएगा।
राज्यवार अलग-अलग 24 सीटों की सूची
आंध्र प्रदेश (4 सीटें)
- अयोध्या रामी रेड्डी अल्ला
- परिमल नथवानी
- पिल्ली सुभाषचंद्र बोस
- साना सतीश बाबू
गुजरात (4 सीटें)
- रामभाई हरजीभाई मोकारिया
- अमीन नरहरी हीराभाई
- गोहिल शक्तिसिंहजी हरिचंद्रसिंहजी
- रमिला बेचरभाई बारा
झारखंड (2 सीटें)
- दीपक प्रकाश
- शिबू सोरेन (सीट रिक्त)
मध्य प्रदेश (3 सीटें)
- जॉर्ज कुरियन
- दिग्विजय सिंह
- सुमेर सिंह सोलंकी
मणिपुर (1 सीट)
- महाराजा सनाजाओबा लीशेम्बा
मेघालय (1 सीट)
- वानवेइरॉय खारलुखी
राजस्थान (3 सीटें)
- नीरज डांगी
- राजेंद्र गहलोत
- रवनीत सिंह
अरुणाचल प्रदेश (1 सीट)
नाबाम रेबिया
कर्नाटक (4 सीटें)
- नारायणा कोरगप्पा
- इरन्ना कडाडी
- एच.डी. देवगौड़ा
- मल्लिकार्जुन खड़गे
मिजोरम (1 सीट)
- के. वनलालवेना
