![]()
आगरा भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने 23 और 24 मई को रेट अलर्ट किया है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। भीषण गर्मी को देखते हुए आगरा के सभी बोर्ड के 12वीं तक के स्कूल एक सप्ताह के लिए बंद कर दिए गए हैं। हालांकि आगरा में मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को दिन के तापमान में 1.2°C की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, रात का तापमान सामान्य से 2.7°C अधिक रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 45.3°C और न्यूनतम तापमान 28.2°C रहा। मंगलवार को तापमान 46.5°C पर पहुंच चुका था।भीषण गर्मी की वजह से ताजमहल पर टूरिस्ट की संख्या भी आधी रह गई है। गर्मी और लू से टूरिस्ट बेहाल हैं। गर्मी झेल पाना मुश्किल हो रहा है। स्थिति ये है कि दोपहर के समय डायना बेंच पर खाली हो जाती है। धूप से ये सीट इतनी गर्म हो जा रही है कि इस पर बैठकर फोटो खींचवाना मुश्किल हो गया है। दोपहर में शरीर झुलसा देने वाली गर्मी और लू ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मंगलवार को रहा सीजन का सबसे गर्म दिन
आगरा में मंगलवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 46.5°C पर पहुंच गया। ये इस साल का सबसे अधिक अधिकतम तापमान है। आगरा में दिन के साथ-साथ रात भी तप रही है। जमीन तपने लगी है। खुले में रहने वाले छांव की तलाश कर रहे हैं। जानिए पिछले दिनों के तापमान की स्थिति दोपहर में तेज धूप बुधवार सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। हवा नहीं चल रही। ऐसे में गर्मी और ज्यादा परेशान कर रही है। पैदल या दोपहिया वाहन से सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। लोग छाता या गमछा लेकर चलने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए शहर-शहर में प्याऊ लगाए गए हैं। अभी कुछ दिन तक आंधी और बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी होगी। दिन के साथ-साथ रात का भी तापमान बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आगरा का तापमान 47°C पार सकता है। हीटवेट का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को दिनभर गर्म हवाएं चलेंगी। तेज धूप रहेगी। तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। 24 मई तक हीटवेव रहेंगी। इससे तापमान और बढ़ेगा। दिन ही नहीं, रात और तपने लगेगी। आने वाले दिनों के तापमान का अनुमान जानिए प्रशासन ने जारी की गाइड लाइन मौसम विभाग ने 24 मई तक हीटवेव को लेकर अलर्ट किया है। ऐसे में जिला प्रशासन ने गर्मी से बचने के लिए दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर न निकलने की सलाह दी है। मौसम विज्ञान विभाग के अलर्ट के बाद जिला प्रशासन ने आगरावासियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। लू से ऐसे करें बचाव कडी धूप में विशेष रूप से दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर जाने से बचें। हल्के रंग के ढीले-ढाले और सूती कपडे पहनें। धूप में निकलते समय अपना सिर ढक कर रखें, कपडे, टोपी या छाता का उपयोग करें। पर्याप्त और नियमित अन्तराल पर पानी पीते रहें। सफर में अपनें साथ पीने का पानी हमेशा रखें। खुद को हाइड्रेट रखने के लिए ओआरएस घोल नारियल का पानी, लस्सी, चावल का पानी, नीबू का पानी, छाछ, आम का पन्ना आदि घरेलू पेय पदार्थो को इस्तेमल करें। अपने घर को ठंडा रखें। पर्दे, शटर आदि का इस्तेमाल करें तथा रात में खिडकियां खुली रखें।
Source link
आगरा में भीषण गर्मी, एक सप्ताह के लिए स्कूल बंद:23-24 मई को रेट अलर्ट, हीटवेव को लेकर प्रशासन ने जारी की गाइड लाइन