IIMT Meerut Student Death Protest

मेरठ के गंगानगर स्थित IIMT यूनिवर्सिटी में छात्रा की मौत के बाद कैंपस का माहौल गमगीन बना हुआ है। घटना के बाद छात्रों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कैंडल मार्च और श्रद्धांजलि सभा की अपील की है। छात्रा की मौत से गुस्साए स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी गेट खुल

.

इंस्टाग्राम पर साझा पोस्ट में छात्रों से 21 मई की शाम 6:30 बजे IIMT मेन गेट नंबर-2 के सामने एकत्र होकर छात्रा की याद में मोमबत्ती जलाने की अपील की गई। पोस्ट में लिखा गया कि “एक कैंडल भी मायने रखती है” और सभी से इंसानियत के नाते शामिल होने को कहा गया।

इंस्टाग्राम पर साझा की गई पोस्ट –

एक अन्य पोस्ट में छात्रा के लिए प्रार्थना करने और एक-दूसरे के प्रति संवेदनशील रहने की बात कही गई। पोस्ट में लिखा गया कि “हर व्यक्ति अपनी जिंदगी में चुपचाप लड़ाई लड़ रहा है, इसलिए लोगों के प्रति दयालु बनें।”

छात्रों का कहना है कि बुधवार को विरोध-प्रदर्शन के कारण कैंडल मार्च नहीं हो सका, इसलिए गुरुवार को दोबारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने की योजना बनाई गई है। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में छात्र पोस्ट शेयर कर घटना पर दुख जता रहे हैं। गौरतलब है कि IIMT यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में MBA छात्रा की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। मामले को लेकर छात्रों में नाराजगी और दुख का माहौल बना हुआ है।

वायरल वीडियो में गर्ल्स हॉस्टल के अंदर मैनेजमेंट और मेल फैकल्टी छात्राओं पर दबाव बनाते नज़र आ रहे है

वायरल वीडियो में गर्ल्स हॉस्टल के अंदर मैनेजमेंट और मेल फैकल्टी छात्राओं पर दबाव बनाते नज़र आ रहे है

छात्रा की मौत मामले के बाद अब एक नया वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में गर्ल्स हॉस्टल के अंदर मैनेजमेंट और मेल फैकल्टी की मौजूदगी के बीच तनावपूर्ण माहौल दिखाई दे रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *