Ola Electric FY26 Loss ₹1,833 Cr | Share Drops 29%

  • Hindi News
  • Business
  • Ola Electric FY26 Loss ₹1,833 Cr | Share Drops 29% | Q4 Loss ₹500 Cr

मुंबई7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

फाइल फोटो

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने 31 मार्च, 2026 को समाप्त हुई चौथी तिमाही और पूरे वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) के वित्तीय नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी को मार्च तिमाही (जनवरी-मार्च) में ₹500 करोड़ का घाटा हुआ है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को ₹870 करोड़ का घाटा हुआ था, यानी सालाना आधार पर कंपनी ने अपने घाटे को 42.5% कम किया है।

तिमाही आधार पर बढ़ा घाटा

सालाना आधार पर सुधार के बावजूद पिछली तिमाही के मुकाबले कंपनी की स्थिति कमजोर हुई है। अक्टूबर-दिसंबर (दिसंबर तिमाही) के ₹487 करोड़ के घाटे के मुकाबले मार्च तिमाही में कंपनी का लॉस 2.7% बढ़ गया है।

ऑपरेशंस रेवेन्यू में 56.6% की गिरावट

  • मार्च तिमाही में ओला इलेक्ट्रिक का ऑपरेशंस रेवेन्यू सालाना आधार पर 56.6% गिरकर ₹265 करोड़ रह गया है, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹611 करोड़ था।
  • वहीं, तिमाही आधार पर देखें तो दिसंबर तिमाही के ₹470 करोड़ के मुकाबले इसमें 43.6% की गिरावट आई है।
  • कंपनी की कुल आय भी पिछले साल की मार्च तिमाही के ₹728 करोड़ से 58.2% घटकर ₹304 करोड़ पर आ गई है।

कुल खर्चों में 58.2% की कमी की

कमजोर रेवेन्यू के बीच कंपनी ने अपने खर्चों में कटौती की है। मार्च तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च ₹546 करोड़ रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही के ₹1,306 करोड़ के मुकाबले 58.2% कम है। वहीं, पिछली तिमाही (₹741 करोड़) के मुकाबले खर्चे 26.3% कम हुए हैं।

पूरे वित्त वर्ष (FY26) में रेवेन्यू आधा हुआ

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ओला इलेक्ट्रिक का ऑपरेशंस रेवेन्यू ₹2,253 करोड़ रहा, जो वित्त वर्ष 2024-25 (FY25) के ₹4,514 करोड़ के मुकाबले 50.1% कम है। हालांकि, पूरे साल का नेट लॉस 19.5% घटकर ₹1,833 करोड़ रह गया है, जो पिछले साल ₹2,276 करोड़ था। सालाना आधार पर कंपनी का कुल खर्च भी ₹6,253 करोड़ से घटकर ₹3,245 करोड़ रह गया है।

QIP के जरिए फंड जुटाने की तैयारी

कंपनी ने बताया कि वह लगातार अपनी लिक्विडिटी पोजीशन (नकदी की स्थिति) का आकलन कर रही है। फंड की जरूरतों को पूरा करने के लिए कंपनी एक प्रस्तावित क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के माध्यम से एडिशनल फंड जुटाने (अतिरिक्त पूंजी जुटाने) की कोशिश कर रही है।

एक साल में ओला का शेयर 29% गिरा

आज कंपनी कर शेयर 8 पैसे गिरकर 36.50 रुपए पर बंद हुआ। बीते 6 महीने में 12.85%, एक साल में 28.60% और इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक ओला का शेयर 2.72% गिरा है। कंपनी का मार्केट कैप करीब 15.46 हजार करोड़ रुपए है।

2017 में ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की हुई थी स्थापना

बेंगलुरु स्थित ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की स्थापना 2017 में हुई थी। कंपनी मुख्य रूप से ओला फ्यूचर फैक्ट्री में इलेक्ट्रिक व्हीकल, बैटरी पैक, मोटर्स और व्हीकल फ्रेम बनाती है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.