![]()
हरियाणा के करनाल के मानव हत्याकांड की जांच अब दिल्ली पुलिस के हाथ में पहुंच गई हैं। पुलिस मामले को हर एंगल से खंगाल रही है, जिसमें ट्रांसपोर्टर की भूमिका और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का पहलू भी शामिल है। शुरुआती जांच में कुछ अहम सुराग मिलने की बात सामने आई है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि मानव का दिल्ली में ही किसी महिला के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। इसका पता महिला के पति को लग गया था। 15 को भी मानव महिला से मिलने वाला था। मगर, उससे पहले ही महिला के परिजनों ने इस बात को पता चल गया और रात को ही मनाव को होटल के बाहर से ही उठा लिया। इसके बाद उसकी हत्या कर शव को करनाल में झाड़ियों में फेंक दिया गया। हालांकि अभी तक दिल्ली पुलिस की ओर से इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं, पंजाब के होशियारपुर के रहने वाले मानव की मां मंजू ने दैनिक भास्कर एप से बातचीत में यह भी खुलासा किया की मानव ने अभी तक शादी नहीं की थी, वह रेशमी के साथ लिव-इन में ही रह रहा था। अब दोबारा मलेशिया में जाकर इन्होंने कोर्ट मैरीज करनी थी। यहां जानिए दैनिक भास्कर को मानव की मां मंजू ने क्या बताया… रिपोर्टर: रेशमी से कब मुलाक़ात हुई थी मानव की?
महिला: जब ये 2017 में मलेशिया गया था। रिपोर्टर: अच्छा, 17 में गए थे? तो लिव-इन में रह रहे थे? शादी करनी थी अब दोबारा इनको वहां पे जाके?
महिला: हां जी। ऐसा है कि इसने शादी वहीं वैसे ही कर ली थी, हमें नहीं बताया था। ये लिव-इन में ही रहते थे। रिपोर्टर: दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर राजू कुमार बोल रहे हैं कि इसमें एक कोई ट्रांसपोर्टर का भी संदिग्ध रोल है?
महिला: नहीं, नहीं। कोई ट्रांसपोर्टर नहीं है ये। रिपोर्टर: पुलिस ये बोल रही है कि मानव का किसी लड़की के साथ अफ़ेयर था, ट्रांसपोर्टर की कोई वाइफ है। उसी चक्कर में ये..?
महिला: दिल्ली पुलिस वालों के पास मैंने फोन किया है 112 पे। उसके बाद वो मेरे को ले गए वहां वसंत कुंज थाने में। महिला: वहां पे बहाने कर रहे हैं, ये हो रहा, वो हो रहा। मेरे को बिठा रखा। कभी गाड़ी इधर लेकर जा रहे हैं रेस्टोरेंट का कैमरा देखने। जब हम लोग दिखा रहे हैं कि मेरा बेटा अपना मोटरसाइकिल पे बैठता है।
महिला: मोटरसाइकिल का नंबर तो आ नहीं रहा। इन्होंनेएक दिखा दिया चौराहे का कैमरा। दिल्ली वालों ने तो मेरा साथ ही नहीं दिया सर। रिपोर्टर: थाइलैंड में कितने साल रहा मानव?
महिला: वो थाईलैंड में नहीं रहा, ये पूरा मलेशिया में रहा। थाईलैंड का बॉर्डर पार करके चला जाता था कभी। रिपोर्टर: अच्छा, तो वहां से डिपोर्ट कर दिया था इसको?
महिला: हां जी। रिपोर्टर: अब इनको कोर्ट मैरिज करनी थी मलेशिया में?
महिला: अब मैं झूठ क्यों बोलूं? ऐसा ही है। मैं बताती हूं- मेरे को फोन 18 मई को आता है। मैंने सोचा शायद मेरा बेटा जिंदा है, मिल गया। मैं चाय पीने बैठ गई। मैंने कहा, “मैं चाय पी लेती हूं, फिर आती हूं।” महिला: तो मैंने अक्षय सर को फिर फोन किया। मैंने कहा, “सर, मेरे को सीधा बता दो, बेटा जिंदा जिंदा है या मुर्दा? कहते- नहीं है।”
महिला: मैंने कहा, “सर, मेरे को गाड़ी कर दो कहते है कि “आप बस से चले जाओ”। फिर मैंने कहा, “मेरे साथ कौन जाएगा?” कहते, “कोई नहीं जाएगा।” अब आप मेरे को बताओ, फिर मैं क्या करूं दिल्ली पुलिस को? जो मर्जी कहें वो। रिपोर्टर: तो सारा मामला हैप्पी को पता है। जब हैप्पी चेता रहा है कि बाहर नहीं निकलना…
महिला: जी हां। हैप्पी की बात इनसे हो रही है। एजेंट हैप्पी बार-बार मानव को बाहर न निकलने की बात कह रहा था। 9 बजकर 24 मिनट पर कॉल आई थी, जिसमें मानव ने कहा कि वह डॉक्यूमेंट पर साइन करने जा रहा है और थोड़ी देर में लौट आएगा। क्यों नहीं उसकी व्हाट्सएप डिटेल निकाल रहे ये? पुरुष: फिर आगे?
महिला: उन्होंने एफआईआर दर्ज करवाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कहा कि केस दर्ज ही नहीं हुआ। इसके बाद दिल्ली से करनाल के मधुबन थाने में आई, वहां के इंस्पेक्टर ने मेरा इतना साथ दिया न हमारा, मैं बता नहीं सकती। रिपोर्टर: और सारे दस्तावेज ले गए, कुछ मिला उसके पास?
महिला: कोई आइडेंटिटी भी नहीं छोड़ी इन्होंने। होटल में अगर उसने अपना आधार कार्ड की कॉपी न दी होती, तो मेरे को तो लाश भी नहीं मिलनी थी सर।
महिला: वहां से मैंने फोटो मंगवाई, फिर सर को दी, फिर हमने देखा। पहचान हो गई, सब कुछ हो गया। फिर आई बारी पोस्टमार्टम की। रिपोर्टर: आप मानव के साथ ही थे होटल में दिल्ली में उस टाइम?
महिला: जी हां। उसी होटल में रुकी थी। रिपोर्टर: और लास्ट टाइम कब बात हुई है आपकी? क्या कुछ बोला मानव ने आपको?
महिला: मानव की बात मेरे साथ 1:12 तक होती रही। लोकेशन भेज रखी थी कुंडली की। मैंने इन लोगों को सब कुछ दिया कुंडली का। रिपोर्टर: जब कुंडली बॉर्डर तक ले गया, वहां तक की लोकेशन थी?
महिला: हां। मैंने यही कह रखा, कुंडली गया है, कुंडली की लोकेशन है। पुरुष: पोस्टमार्टम को लेकर क्या इश्यू है?
महिला: ये करनाल पुलिस वाले कहते कि दिल्ली वालों ने पोस्टमार्टम करवाना है। दिल्ली वाले कह रहे हैं कि करनाल ने करवाना है। मेरे बेटे की मौत को चार दिन तो कल ही हो चुके हैं, हमें कितनी परेशानी आई, ये हम लोग जानते हैं। रिपोर्टर: किसी पे अगर शक हो आप लोगों को, क्या कुछ है, किसी से कोई रंजिश हो मानव की?
महिला: नहीं सर, कोई रंजिश नहीं, कुछ नहीं। रिपोर्टर: जनवरी में आया था मलेशिया से दोबारा लौट के
महिला: हां, ये 25 फरवरी को आया था। सिलसिलेवार पढ़ें…होटल से लापता होने से शव मिलने तक पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
वसंत कुंज थाना के एसएचओ राजीव कुमार ने बताया कि मामले में कुछ अहम सबूत मिले हैं। ट्रांसपोर्टर की भूमिका के सवाल पर उन्होंने कहा कि जांच में कुछ पहलू सामने आए हैं, लेकिन अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के एंगल पर भी जांच जारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
Source link
मानव मर्डर केस, ट्रांसपोर्टर और एक्स्ट्रा मैरिटल एंगल सामने आया:जिसे पत्नी बता रहे, वह भी लिव-इन पार्टनर; मां को एजेंट हैप्पी पर शक