यूपी की बड़ी खबरें:अमरोहा में ट्रक में घुसी कार, 4 की मौत; दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर हुआ हादसा


अमरोहा में मंगलवार रात नेशनल हाईवे-9 पर सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा खियालीपुर ढाल के पास उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार कार ट्रक में पीछे से जा घुसी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि वैगनआर कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और लंबा जाम लग गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कार चालक को संभवतः नींद की झपकी आ गई, जिसके चलते वाहन अनियंत्रित होकर आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गया। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। हादसा गजरौला थाना क्षेत्र में हुआ है। पढ़िए पूरी खबर… बरेली में टंकी गिरने के मामले में निर्माण एजेंसी ब्लैकलिस्ट, अधिशासी अभियंता सस्पेंड; मंत्री स्वतंत्रदेव के निर्देश पर कार्रवाई बरेली में जल जीवन मिशन की टंकी गिरने के मामले में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के निर्देश बड़ी कार्रवाई की गई है। जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर निर्माण एजेंसी एनसीसी और थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन एजेंसी बीएलजी कंस्ट्रक्शन को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। साथ ही FIR भी दर्ज कराई गई है। ब्लैकलिस्ट रहने तक कंपनी को कोई भी नया काम नहीं मिलेगा। इसके साथ बरेली की अधिशासी अभियंता कुमकुम और दो जूनियर इंजिनियरों को भी सस्पेंड कर दिया गया है। बता दें, 4 मई को बरेली आलमपुर जाफराबाद विकास खंड में एक निर्माणाधीन टंकी गिर गई थी। ट्रक से टकराकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 3 की मौत, दामाद के अंतिम संस्कार में जा रहे थे औरैया नेशनल हाईवे-19 पर ट्रक से टकराकर ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में पति-पत्नी समेत बहू की मौत हो गई। ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई और उसमें सवार लोग उसके नीचे दब गए। 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रात के सन्नाटे में हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों और राहत टीम ने मिलकर ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान कई घायल दर्द से कराहते रहे। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में उर्मिला (45) रामशंकर (70) मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुषमा (50) ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर अलीगढ़ में बाइक शोरूम कारोबारी हत्याकांड की मुख्य आरोपी जेल से रिहा, गैंगस्टर एक्ट में मिली जमानत अलीगढ़ के बहुचर्चित बाइक शोरूम संचालक अभिषेक गुप्ता हत्याकांड की मुख्य आरोपी पूर्व महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुन पांडेय को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में जमानत मंजूर कर ली है। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच से आदेश जारी होने के बाद 16 मई को पूजा शकुन पांडेय को अलीगढ़ जेल से रिहा किया गया। हालांकि जेल से बाहर आते ही उन्हें भड़काऊ भाषण मामले में दर्ज मुकदमे के वारंट के आधार पर हरिद्वार भेज दिया गया था। हरिद्वार जेल में भी उन्हें इस मामले में जमानत मिल गई। जिसके बाद 18 मई की देर रात उन्हें रिहा कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *