समर्सिबल पंप में उतरे करंट से किशोरी की मौत:खेत पर जाने के दौरान हादसा, परिजनों को तलाश करते हुए मिली


सीतापुर के पिसावां थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब 5 बजे करंट लगने से 13 साल किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। सीताराम पुरवा गांव निवासी श्रीराम की 13 वर्षीय बेटी घर के पास खेत पर लगे समर्सिबल पंप पर नहाने गई थी। इसी दौरान पंप की केबल में उतरे बिजली के करंट की चपेट में आने से वह पंप से चिपक गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। काफी देर तक बच्ची के घर वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। खोजबीन के दौरान परिवार के लोग खेत पर पहुंचे, जहां किशोरी पंप के पास अचेत अवस्था में पड़ी मिली। परिजन उसे बचाने की कोशिश करते रहे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। मृतका परिवार में सबसे छोटी थी और सभी की दुलारी बताई जा रही थी। उसकी मौत से परिवार गहरे सदमे में है। सूचना मिलने पर लेखपाल कुलदीप मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। वहीं पिसावां पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। दरोगा सुनील कुमार यादव ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि मृतका के भाई विनोद पुत्र श्रीराम की सूचना पर फौती दर्ज कर ली गई है। प्रथम दृष्टया मौत बिजली के करंट से होना प्रतीत हो रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *