![]()
जेठ माह के तीसरे बड़े मंगल के पावन अवसर पर पूर्व सांसद लल्लू सिंह की संस्था श्री अयोध्या न्यास द्वारा जिले के दो स्थानों पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मिल्कीपुर स्थित सिद्धनाथन हनुमान मंदिर तथा मयाबाजार के रामलीला मैदान में आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। सुबह से ही दोनों स्थानों पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही और पूरे वातावरण में जय श्रीराम व बजरंगबली के जयकारे गूंजते रहे।
भंडारे का शुभारंभ पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने महाबली हनुमान जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पूजा-अर्चना के साथ किया। इस दौरान उन्होंने देश, प्रदेश और विश्व कल्याण की कामना की। आयोजन स्थल को धार्मिक और सांस्कृतिक स्वरूप में सजाया गया था, जहां श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई थी।
पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि बड़े मंगल का पर्व केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और समाज को जोड़ने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान शक्ति, भक्ति और लोककल्याण के प्रतीक हैं। उनके आदर्श हमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या की पावन भूमि सदैव धर्म और मानवता के संदेश को आगे बढ़ाती रही है और इसी भावना के साथ श्री अयोध्या न्यास निरंतर सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे पवन ने रिकाबगंज चौराहे पर किया भव्य भंडारा आज पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे पवन ने पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी ज्येष्ठ मास के तीसरे बड़े मंगलवार को रिकाबगंज चौराहे पर भक्तों के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया। इस मौके पर अयोध्या से आए हुए संतो महंतों का आशीर्वाद लेते हुए उन्होंने देश प्रदेश एवं अयोध्या की देवतुल्य जनता के लिए सुख समृद्धि खुशहाली और सबके लिए अमन चैन की बजरंगबली से प्रार्थना की। उन्होंने कहा आज का दिन बजरंगबली का दिन है और इस दिन भक्तों के बीच प्रसाद वितरित करते हुए सुख की अनुभूत हो रही है। इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन महंत जनमेजय शरण महान रमेश दास,महंत बाल योगी रामदास ने हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण कर भंडारे का शुभारंभ किया इस मौके पर भंडारे में आए हुए अयोध्या के संतो महंतों और अयोध्या की देवतुल्य जनता का पूर्व मंत्री ने आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव महासचिव हामीद जाफर मीसम विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव, उपाध्याय चौधरी श्रीचंद यादव, राम अचल यादव, मोहम्मद हलीम पप्पू,संजय सिंह,, राकेश पांडे, रियाज अहमद, एडवोकेट शावेज जाफरी चौधरी बलराम यादव,जगन्नाथ यादव, अंसार अहमद, वीरेंद्र गौतम, अपर्णा जायसवाल जेपी यादव, आरौनी पासवान, महंत बलराम मौर्य,राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप , एडवोकेट मंसूर इलाही दादा सूर्यकांत पांडे,, छोटे लाल यादव,दान बहादुर सिंह प्रधान लड्डू लाल यादव,शक्ति जायसवाल, विवेक मिश्रा, पंकज पांडे, ननकन यादव मोहम्मद सुहैल, शिवांशु तिवारी,,संजीत सिंह,अभय द्विवेदी, राम भवन यादव, लल्लूर यादव, पहलवान मनी रामदास, विशाल पाल, जगत नारायण यादव, वकार अहमद, सर्वजीत यादव, अर्जुन यादव कमलेश सोलंकी,मुकेश कोरी उमेश यादव, एडवोकेट लाल बहादुर शुक्ला, सनी यादव, सुमित तिवारी, सुरेंद्र यादव, पंकज शर्मा, राजनाथ यादव, सादमान खान विनोद कनौजिया, जय सिंह राणा,अजय यादव मनजीत यादव, अखिलेश पांडे,अजय रावत, नूर बाबू एडवोकेट राकेश यादव दीपक सिंह, अक्षत श्रीवास्तव, प्रदीप चौबे, टोनी सिंह, बाबूराम गौढ भगवान दीन निषाद , माजीद खान बाबा शशांक यादव शमशेर यादब शाहबाज लकी, अनस खान, अमन सागर, आदि लोग मौजूद रहे।
Source link
बड़े मंगल पर श्री अयोध्या न्यास ने किया भंडारा:लल्लू सिंह बोले- बड़े मंगल का पर्व केवल आस्था का प्रतीक नहीं, सेवा, समर्पण भी