Rahul Gandhi Attacks PM Modi Norway Visit; Calls Him Mehengai Man

नई दिल्ली1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
नॉवे में महिला पत्रकार के सवाल पर पीएम मोदी बिन जवाब दिए निकल गए थे। - Dainik Bhaskar

नॉवे में महिला पत्रकार के सवाल पर पीएम मोदी बिन जवाब दिए निकल गए थे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी की है। उन्होंने X पोस्ट में लिखा- जब दुनिया एक कॉम्प्रोमाइज पीएम को कुछ सवालों से घबराकर भागते हुए देखती है, तो भारत की छवि पर क्या असर पड़ता है। जब छुपाने के लिए कुछ नहीं है, तो डरने की भी कोई बात नहीं है।

दरअसल राहुल ने नॉर्वे की महिला जर्नलिस्ट हेल्ले ल्यंग की X पोस्ट शेयर की है। इसमें ल्यंग नॉर्वे पहुंचे पीएम मोदी से सवाल करती हैं कि ‘प्रधानमंत्री मोदी, आप दुनिया की सबसे स्वतंत्र प्रेस से कुछ सवाल क्यों नहीं लेते? लेकिन पीएम उनका जवाब दिए बिना ही चले जाते हैं।

इधर, केंद्र सरकार ने मंगलवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में एवरेज 90 पैसे की बढ़ोतरी की। इस पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ‘महंगाई मैन’ कहा है। कांग्रेस ने X पोस्ट में लिखा- जनता पर ‘महंगाई मैन’ मोदी का हंटर फिर चला, पेट्रोल-डीजल 90 पैसे महंगा कर दिया गया। मोदी ने पिछले 4 दिन में 4 रुपए बढ़ा दिए हैं।

खड़गे ने भी लिखा- सरकार ने फिर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने X पोस्ट में लिखा- आम जनता की लूट और खास लोगों को छूट, आज का मॉडल यही बनता जा रहा है।

खड़गे ने लिखा कि जब दुनिया में संकट है, तब सवाल यह है कि सरकार खुद क्या कर रही है? अगर तेल खरीदने की अनुमति मिल गई है, तो फिर जनता पर लगातार दामों का बोझ क्यों डाला जा रहा है। हर बार फैसलों का असर 140 करोड़ लोगों के जीवन पर पड़ता है, इसलिए जवाबदेही भी उतनी ही जरूरी है।

उन्होंने कहा कि सिर्फ विदेशों में छवि बनाने से काम नहीं चलेगा। देश के भीतर भी जनता के सवालों का जवाब देना होगा। असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के बजाय जरूरी है कि सरकार साफ-साफ बताए कि संकट से निपटने के लिए ठोस कदम क्या उठाए जा रहे हैं। तभी असली नेतृत्व दिखेगा, वरना यह सिर्फ प्रचार तक सीमित रह जाएगा।

10 मई: राहुल बोले- देश चलाना मोदी के बस की बात नहीं

राहुल गांधी ने 10 मई को पश्चिम एशिया में चल रहे संकट से निपटने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की हालिया ‘सात अपीलों’ पर पलटवार किया था। उन्होंने इसे नाकामी करार दिया। कहा कि अब देश चलाना प्रधानमंत्री के बस में नहीं रह गया है।

X पर एक पोस्ट में राहुल ने लिखा, ‘कल मोदी जी ने जनता से त्याग मांगा। सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम इस्तेमाल करो, खाद और खाने के तेल का उपयोग घटाओ, मेट्रो से चलो, घर से काम करो। ये उपदेश नहीं हैं। ये विफलता हैं। पूरी खबर पढ़ें…

……………….

यह खबर भी पढ़ें…

पीएम मोदी इंडिया-नॉर्डिक समिट में शामिल होंगे: नॉर्वे में 4 देशों के प्रधानमंत्रियों से मिलेंगे; ग्रीन एनर्जी और स्पेस सेक्टर पर चर्चा होगी

पीएम मोदी आज नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में होने वाले तीसरे इंडिया-नॉर्डिक समिट में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह नॉर्डिक देशों के नेताओं के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। यह समिट भारत और उत्तरी यूरोपीय देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। पूरी खबर पढ़ें…

पेट्रोल-डीजल के दाम 90 पैसे और बढ़े, 4 दिन पहले 3-3 रुपए बढ़ाए थे

देश में पेट्रोल और डीजल आज 19 मई से औसतन 90 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। इससे पहले 15 मई, शुक्रवार को ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। यानी, पांच दिन के भीतर ईंधन के दामों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव है। ईरान और अमेरिका की जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे जो अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.