![]()
गाजीपुर के कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार तड़के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक तेज रफ्तार एंबुलेंस कंटेनर ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में एंबुलेंस में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, लखनऊ की ओर जा रही एंबुलेंस चैनेज नंबर 315 किलोमीटर के पास आगे चल रहे कंटेनर ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्काल पुलिस और यूपीडा की टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और राहत दल ने सभी घायलों को एंबुलेंस से बाहर निकाला।
घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। सभी घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। शुरुआती जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।
Source link
कंटेनर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार एंबुलेंस:पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा, 6 लोग गंभीर घायल