एसपी अमेठी ने संभाली ऑपरेशन चक्रव्यूह की कमान:जगदीशपुर में खुद की संदिग्धों और वाहनों की चेकिंग


अमेठी में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ की कमान संभाली। उन्होंने देर रात जगदीशपुर कस्बे में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की स्वयं चेकिंग की। एसपी सरवणन टी ने गुलाबगंज चौराहे पर पुलिस टीम के साथ मोर्चा संभाला। इस दौरान उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहनता से जांच की। उन्होंने चेकिंग प्वाइंट पर मौजूद पुलिसकर्मियों को अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के सख्त निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने कर्मियों को चेकिंग के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। उन्होंने आमजन से शालीनतापूर्वक व्यवहार करने और पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के आदेश दिए। एसपी ने स्पष्ट किया कि चेकिंग का उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं, बल्कि अपराधों की रोकथाम करना है। पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ का मुख्य उद्देश्य जनपद में सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखना है। इसका एक अहम हिस्सा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना भी है। एसपी के इस औचक चेकिंग अभियान से पुलिस महकमे में सक्रियता देखी गई। वहीं, आम लोगों ने पुलिस अधीक्षक की इस पहल की सराहना की।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *