डीएम ने शिकायत का मौके पर पहुंच कर किया निस्तारण:देवरिया के बंजरिया शुक्ल में भूमि विवाद सुलझाया


देवरिया जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जनता दर्शन में मिली एक भूमि विवाद की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने तहसील सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम बंजरिया शुक्ल पहुंचकर मौके पर ही मामले का निस्तारण कराया। ग्राम बंजरिया शुक्ल निवासी शोभा देवी पत्नी स्वर्गीय अजय निषाद ने जनता दर्शन में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उनकी भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है। शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से अपनी भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने राजस्व विभाग की टीम को बुलाकर दोनों पक्षों से विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों ने मौके पर जांच-पड़ताल कर भूमि विवाद का समाधान सुनिश्चित किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व संबंधी शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को भूमि विवाद से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *