![]()
अमरोहा के एसपी ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में 27 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। इस सूची में चार थाना प्रभारी और पांच चौकी इंचार्ज भी शामिल हैं। एसपी द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार, निरीक्षक संजय प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से सैदनगली थाना प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। साइबर क्राइम थाने में तैनात निरीक्षक सुनील कुमार को नौगावां सादात का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। सैदनगली थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक विकास कुमार को रजबपुर थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। निरीक्षक प्रवीण कुमार को साइबर क्राइम थाने की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस लाइन से निरीक्षक राम संजीवन को गजरौला थाने का निरीक्षक अपराध और निरीक्षक परीक्षित शर्मा को डिडौली थाने का निरीक्षक अपराध बनाया गया है। अपराध शाखा में तैनात निरीक्षक अमन सिंह अब अमरोहा नगर थाने में निरीक्षक अपराध की जिम्मेदारी संभालेंगे। अमरोहा नगर में तैनात निरीक्षक सतीश कुमार को धनौरा थाने में इसी पद पर भेजा गया है, जबकि धनौरा से निरीक्षक जसबीर सिंह को अमरोहा नगर थाने में निरीक्षक अपराध के पद पर स्थानांतरित किया गया है। उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार कोट चौकी स्थानांतरित पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक राम अवतार सिंह को गजरौला थाने, उपनिरीक्षक कल्याण सिंह को रहरा चौकी और उपनिरीक्षक अनुज कुमार को नौगावां सादात थाने की मुंडाखेड़ा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। हेमन्त कुमार को गजरौला थाने की चौपला चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उपनिरीक्षक राज किशोर सिंह को धनौरा थाने की शेरपुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक पवन कुमार सिंह को कोट चौकी से टीपी नगर चौकी और उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार को टीपी नगर से कोट चौकी स्थानांतरित किया गया है। संजो देवी मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी बनी उपनिरीक्षक सुरेंद्र पाल को रजबपुर थाने में नई जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक तेजपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह और प्रमोद कुमार को पुलिस लाइन से क्रमशः नौगावां सादात व सैदनगली थाने भेजा गया है। महिला दरोगा संजो देवी शर्मा को अमरोहा महिला थाने में मिशन शक्ति केंद्र का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, महिला थाना अमरोहा में तैनात मुख्य उपनिरीक्षक ममीता को सैदनगली थाने में मिशन शक्ति केंद्र की प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, थाना डिडौली से आरक्षी जोगेंद्र, अमरोहा देहात से आरक्षी दीपक, नौगावां सादात से मुख्य आरक्षी विकास कुमार, गजरौला से आरक्षी दीपक और बछरायूं से आरक्षी दीपक कुमार को पुलिस लाइन भेजा गया है।
Source link
अमरोहा एसपी ने 27 पुलिसकर्मियों का किया तबादला:4 थाना प्रभारी और 5 चौकी इंचार्ज भी शामिल; सुनील कुमार नौगावां सादात प्रभारी निरीक्षक नियुक्त