धर्मशाला5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

बेंगलुर ने पंजाब को 23 रन से हराया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL में रविवार के पहले मैच में पंजाब किंग्स को 23 रन से हरा दिया। धर्मशाला में बेंगलुरु ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए। जवाब में पंजाब 8 विकेट खोकर 199 रन ही बना सकी।
इस जीत के साथ बेंगलुरु के 18 पॉइंट्स हो गए और टीम इस सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। वहीं, पंजाब की यह लगातार छठी हार रही।
शशांक का अर्धशतक काम नहीं आया
पंजाब की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 19 रन तक 3 विकेट गंवा दिए। बाद में कूपर कोनोली, मार्कस स्टोयनिस और शशांक सिंह ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन टीम टारगेट से 23 रन दूर रह गई। शशांक ने 27 गेंदों पर 56 रन की तेज पारी खेली।
गेंदबाजी में रसिख सलाम ने 3 विकेट झटके। जबकि भुवनेश्वर कुमार ने शुरुआती दो विकेट झटके। जोश हेडलवुड, सुयश शर्मा और रोमारियो शफर्ड को 1-1 विकेट मिला।

कोहली-वेंकटेश के अर्धशतक
इससे पहले, बेंगलुरु के लिए विराट कोहली ने 37 गेंदों में 58 रन की पारी खेली, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 25 गेंदों पर 45 रन बनाकर तेज शुरुआत दिलाई। आखिर में वेंकटेश अय्यर ने नाबाद 73 रन बनाए, वहीं टिम डेविड ने 12 गेंदों पर 28 रन बनाकर टीम को 220 के पार पहुंचाया।
पंजाब के लिए हरप्रीत बरार ने 4 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट लिए। युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह को 1-1 विकेट मिला। इस मैच में रजत पाटीदार की जगह जितेश शर्मा बेंगलुरु की कप्तानी कर रहे हैं। पाटीदार चोट के कारण यह मैच नहीं खेल रहे हैं। मैच का स्कोरबोर्ड


दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर: रसिख सलाम।
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह ओमरजई, हरप्रीत बरार, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर: मार्कस स्टोयनिस।
अपडेट्स
01:59 PM17 मई 2026
- कॉपी लिंक
आखिरी ओवर में दो विकेट गिरे, पंजाब 23 रन से हारी
आखिरी ओवर में रसिख सलाम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए बेंगलुरु की जीत पक्की कर दी। उन्होंने पहले सेट बल्लेबाज शसांक सिंह को 56 रन पर आउट कराया, जिन्हें लॉन्ग-ऑन पर विराट कोहली ने कैच किया। ओवर की आखिरी गेंद पर ओमरजई भी टिम डेविड को कैच दे बैठे। पंजाब आखिरी ओवर में 9 रन ही बना सकी और टीम 199/8 तक पहुंच पाई।
01:41 PM17 मई 2026
- कॉपी लिंक
शशांक ने 22 बॉल पर फिफ्टी लगाई
18वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर शशांक सिंह ने चौका जड़ा और सिर्फ 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। लो फुलटॉस पर उन्होंने मिडिल से शफल करके लॉन्ग-ऑन के ऊपर से बेहतरीन फिनिश किया।
01:31 PM17 मई 2026
- कॉपी लिंक
हेजलवुड ने स्टोयनिस को LBW किया
17वें ओवर की पहली बॉल पर जोश हेजलवुड ने बेंगलुरु को बड़ा विकेट दिलाया। फुलटॉस गेंद पर मार्कस स्टोयनिस बड़ा शॉट खेलने से चूक गए और गेंद सीधे पैड पर जा लगी। अंपायर ने LBW दिया, जिसके बाद स्टोयनिस ने रिव्यू लिया, लेकिन बॉल ट्रैकिंग में गेंद लेग स्टंप को छूती दिखी और फैसला बरकरार रहा। स्टोयनिस 25 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए।
01:25 PM17 मई 2026
- कॉपी लिंक
पंजाब को आखिरी 4 में 63 रन चाहिए
स्ट्रैटेजिक टाइमआउट तक शशांक सिंह और मार्कस स्टोयनिस ने शानदार बल्लेबाजी कर पंजाब को मुकाबले में बनाए रखा है। पंजाब को अब आखिरी 4 ओवर में 63 रन चाहिए।
01:10 PM17 मई 2026
- कॉपी लिंक
113वें ओवर में 20 रन बने
पंजाब ने 13वें ओवर में जोरदार वापसी की। शशांक सिंह ने सुयश शर्मा के ओवर में दो लगातार छक्के जड़े और ओवर से कुल 20 रन बटोरे। दूसरी ओर मार्कस स्टोयनिस ने भी अच्छी साझेदारी निभाई, जिससे पंजाब ने रन गति फिर तेज कर दी।
12:52 PM17 मई 2026
- कॉपी लिंक
कोनोली को शेफर्ज ने पवेलियन भेजा
रोमारियो शेफर्ड ने 8वें ओवर में बेंगलुरु को बड़ी सफलता दिलाई। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे कूपर कोनोली लेग साइड में बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद को दूरी नहीं दे सके। डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर जैकब बेथेल ने बाउंड्री के पास शानदार कैच पकड़ा। कोनोली 22 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए।
12:46 PM17 मई 2026
- कॉपी लिंक
पंजाब ने पावरप्ले में 3 विकेट गंवाए
पंजाब की शुरुआत बेहद खराब रही। भुवनेश्वर कुमार ने पहले ही ओवर में प्रियांश अय्यर को शून्य पर आउट किया और फिर प्रभसिमरन सिंह को भी सिर्फ 2 रन पर चलता किया। इसके बाद रसिख सलाम ने श्रेयस अय्यर का विकेट लेकर पंजाब की मुश्किलें बढ़ा दीं। पंजाब ने पावरप्ले में 49 रन बनाए और 3 विकेट गंवाए।
12:23 PM17 मई 2026
- कॉपी लिंक
रसिख ने श्रेयस को आउट किया
इम्पैक्ट प्लेयर रसिख सलाम ने आते ही बड़ा झटका दे दिया। चौथे ओवर की दूसरी बॉल पर उन्होंने शानदार लेंथ गेंद पर श्रेयस अय्यक को विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों कैच कराया। ऑफ स्टंप के बाहर पड़कर गेंद हल्की सी बाहर निकली और अतिरिक्त उछाल के कारण अय्यर सिर्फ किनारा दे सके। शॉर्ट पारी खेलते हुए श्रेयस 3 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हुए।
12:14 PM17 मई 2026
- कॉपी लिंक
भुवनेश्वर ने प्रभसिमरन को स्लिप में कैच कराया
बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने पंजाब किंग्स को दूसरा बड़ा झटका दिया। 2.5 ओवर में ऑफ स्टंप के काफी बाहर जाती गेंद पर प्रभसिमरन सिंह ने शॉट खेलने की कोशिश की।
गेंद बल्ले का किनारा लेकर तेज रफ्तार से स्लिप में गई, जहां देवदत्त पडिक्कल ने शानदार कैच पकड़ लिया। प्रभसिमरन 5 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हुए।
12:05 PM17 मई 2026
- कॉपी लिंक
भुवनेश्वर ने पहले ओवर में प्रियांश को आउट किया
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने पारी के पहले ही ओवर में पंजाब किंग्स को बड़ा झटका दिया। 0.3 ओवर में भुवनेश्वर की बैक ऑफ लेंथ गेंद पर प्रियांश बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद बल्ले के निचले हिस्से पर लग गई।
मिड ऑन पर खड़े रोमारियो शेफर्ड ने आसान कैच पकड़ लिया। प्रियांश 3 गेंदों में बिना खाता खोले आउट हुए।
11:53 AM17 मई 2026
- कॉपी लिंक
बेंगलुरु ने पंजाब को 223 रन का टारगेट दिया
11:51 AM17 मई 2026
- कॉपी लिंक
टिम आउट, बेंगलुरु ने 222 रन बनाए
आखिरी ओवर में टिम डेविड ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अर्शदीप सिंह के खिलाफ छक्का और चौका जड़ा, जिससे बेंगलुरु का स्कोर 220 के पार पहुंच गया। हालांकि अंतिम गेंद पर डेविड बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर हरप्रीत बरार को कैच दे बैठे। दूसरी ओर वेंकटेश अय्यर 40 गेंदों में 73 रन बनाकर नाबाद लौटे। IPL 2026 में यह 53वां 200+ स्कोर रहा, जो लीग इतिहास में किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा है।
11:29 AM17 मई 2026
- कॉपी लिंक
अय्यर की सीजन की पहली फिफ्टी
17वें ओवर में वेंकटेश अय्यर ने अपना अर्धशतक पूरा किया। लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर वेंकटेश ने जगह बनाकर सीधा शॉट खेला, जो मिड-ऑफ के ऊपर से छक्के के लिए चला गया। इसी के साथ उन्होंने इस सीजन की पहली और IPL करियर की 13वीं फिफ्टी पूरी की।
11:14 AM17 मई 2026
- कॉपी लिंक
चहल ने कोहली को आउट किया
15वें ओवर की आखिरी बॉल पर युजवेंद्र चहल ने पंजाब किंग्स को तीसरा विकेट दिलाया। अच्छी लय में दिख रहे विराट कोहली फ्लाइटेड गेंद पर बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद को सही टाइमिंग और ऊंचाई नहीं दे सके। डीप मिड-विकेट पर खड़े प्रियांश आर्या ने आसान कैच पकड़ लिया। कोहली 37 गेंदों में 58 रन बनाकर आउट हुए, उनकी पारी में 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। इसी के साथ कोहली और वेंकटेस अय्यर के बीच 60 रन की साझेदारी भी टूट गई।

11:03 AM17 मई 2026
- कॉपी लिंक
कोहली की सीजन की चौथी फिफ्टी
विराट कोहली 31 बॉल पर अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने शशांक सिंह की गेंद पर लॉन्ग-ऑफ की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लिया और IPL करियर की 67वीं तथा इस सीजन की चौथी फिफ्टी पूरी की।
10:57 AM17 मई 2026
- कॉपी लिंक
बरार को दूसरा विकेट, पडिक्कल आउट
बरार ने एक बार फिर पंजाब को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने 10वें ओवर की पहली बॉल धीमी और शॉर्ट गेंद से देवदत्त पडिक्कल को फंसाया। पडिक्कल बैकफुट पर जाकर कट शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद को नीचे नहीं रख सके और कवर पर खड़े श्रेयस अय्यर ने आसान कैच लपक लिया। पडिक्कल 25 गेंदों पर 45 रन बनाकर आउट हुए, उनकी पारी में 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।
10:38 AM17 मई 2026
- कॉपी लिंक
बेंगलुरु ने पावरप्ले में 1 विकेट गंवाया
बेंगलुरु ने पावरप्ले में तेज शुरुआत की। विराट कोहली ने अजमतुल्लाह ओमरजई और लॉकी फर्ग्यूसन के खिलाफ बड़े शॉट लगाए, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा। बीच में जैकब बेथेल 11 रन बनाकर हरप्रीत बरार का शिकार बने, लेकिन आखिरी ओवर में 12 रन आने से बेंगलुरु ने पावरप्ले में मजबूत स्कोर बना लिया।

10:23 AM17 मई 2026
- कॉपी लिंक
कोहली के सीजन में 500 रन पूरे
10:20 AM17 मई 2026
- कॉपी लिंक
बरार ने बेथेल को बोल्ड किया
हरप्रीत बरार ने पंजाब को बड़ी सफलता दिलाई। तीसरे ओवर में बरार ने ओवर द विकेट आकर एंगल बदला और तेज रफ्तार गेंद से जैकब बेथेल को चकमा दे दिया। कट शॉट खेलने गए बेटेल गेंद की तेजी से पूरी तरह बीट हुए और अंदरूनी किनारा लेकर गेंद सीधे स्टंप्स पर जा लगी। बेटेल 7 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हुए, उनकी पारी में 2 चौके शामिल रहे।

10:06 AM17 मई 2026
- कॉपी लिंक
मैच शुरू, पहले ओवर में 4 रन बने
श्रेयस अय्यर ने अर्शदीप सिंह को नई गेंद थमाई है। इस ओवर में अर्शदीप ने महज 4 रन ही खर्च किए। जैकब बेथेल ने पहली बॉल पर सिंगल लेकर टीम का खाता खोला। बाकी के 3 रन भी सिंगल के जरिए आए।
10:04 AM17 मई 2026
- कॉपी लिंक
अय्यर पंजाब के 5वें कप्तान, जिसने 100 IPL मैच में कप्तानी की
09:50 AM17 मई 2026
- कॉपी लिंक
बेंगलुरु की प्लेइंग-11 देखिए
09:50 AM17 मई 2026
- कॉपी लिंक
पंजाब की प्लेइंग-11 देखिए
09:49 AM17 मई 2026
- कॉपी लिंक
श्रेयस अय्यर 100वें IPL मैच में कप्तानी कर रहे
09:47 AM17 मई 2026
- कॉपी लिंक
पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

टॉस का सिक्का उछालते पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर।
पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। इस मैच में रजत शर्मा की जगह जितेश शर्मा टीम की कप्तानी कर रहे हैं। दोनों ही टीमें 2-2 बदलाव के साथ उतरी हैं।
09:40 AM17 मई 2026
- कॉपी लिंक
पंजाब के पास हिसाब बराबर करने का मौका

इस मुकाबले में पंजाब के पास होम कंडीशन में बेंगलुरु से हिसाब बराबर करने का मौका है। हेड-टु-हेड रिकॉर्ड में भी बेंगलुरु आगे है। दोनों के बीच 37 मैच हुए हैं। इनमें 19 बेंगलुरु और 18 पंजाब ने जीते हैं।
09:39 AM17 मई 2026
- कॉपी लिंक
कोहली बेंगलुरु के टॉप स्कोरर

ओपनर विराट कोहली बेंगलुरु के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 12 मैचों में 165.75 के स्ट्राइक रेट से 484 रन बनाए हैं। वे आज 500 रन पूरे कर सकते हैं।
विराट ने पिछले मैच में कोलकाता के खिलाफ 60 बॉल पर नाबाद 105 रन बनाए थे। भुवनेश्वर कुमार 22 विकेट के साथ टॉप विकेट टेकर्स की लिस्ट में नंबर-1 हैं।
09:32 AM17 मई 2026
- कॉपी लिंक
प्रभसिमरन ने पंजाब से सबसे ज्यादा रन बनाए

ओपनर प्रभसिमरन सिंह इस सीजन में पंजाब के टॉप स्कोरर हैं। वे 12 मैचों में 5 फिफ्टी के साथ 439 रन बना चुके हैं। उन्होंने पिछले मैच में मुंबई के खिलाफ अर्धशतक लगाया था।
अर्शदीप सिंह 13 विकेट के साथ टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। वे इस सीजन में 9.69 की इकोनॉमी से रन दे रहे हैं। पेसर्स में मार्को यानसन 7 और विजयकुमार वैशाख 9 विकेट ले चुके हैं।
09:30 AM17 मई 2026
- कॉपी लिंक
बेंगलुरु सभी डिपार्टमेंट में मजबूत
बेंगलुरु की टीम सभी विभागों में मजबूत नजर आ रही है। टॉप ऑर्डर में कोहली, बेथेल, पडिक्कल और पाटीदार लगातार रन बना रहे हैं। क्रुणाल पंड्या भी अहम योगदान दे रहे हैं। हालांकि, जितेश, बेथेल और शेफर्ड की फॉर्म अच्छी नहीं है। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड लगातार विकेट ले रहे हैं।
09:29 AM17 मई 2026
- कॉपी लिंक
पंजाब की कमजोरी डेथ ओवर्स की गेंदबाजी
पंजाब की सबसे बड़ी समस्या गेंदबाजी रही है। इस मैदान पर दोनों मैचों में टीम 210 और 200 रन का बचाव नहीं कर सकी, क्योंकि आखिरी 5 ओवरों में गेंदबाजों ने जमकर रन दिए। IPL इतिहास में 200 से ज्यादा रन बनाने के बाद सबसे ज्यादा 10 मैच हारने का रिकॉर्ड भी पंजाब के नाम है।
टीम की बल्लेबाजी ने सीजन की शुरुआत में दमदार प्रदर्शन किया है। इतना ही नहीं, 25 अप्रैल को दिल्ली के खिलाफ टूर्नामेंट के सबसे बड़े टारगेट 264 रन को चेज किया। कप्तान श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह 5-5 फिफ्टी लगा चुके हैं।
09:27 AM17 मई 2026
- कॉपी लिंक
धर्मशाला में हाईस्कोर मैच की उम्मीद
HPCA मैदान पर इस साल खूब रन बने हैं। यहां अब तक 2 मैच खेले गए हैं और दोनों में 200 या उससे ज्यादा का स्कोर बना है। दोनों मैचों में टॉस जीतने वाली टीम ने पहले गेंदबाजी कर टारगेट चेज किया। रविवार को धर्मशाला में बारिश के आसार नहीं हैं।
09:26 AM17 मई 2026
- कॉपी लिंक
VIDEO में पंजाब-बेंगलुरु मैच का प्रीव्यू देखिए
