![]()
गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र में मेरठ के व्यापारी से 6 लाख और लेपटॉप लूटने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से एक बाइक, 6 लाख रूपये, 2 लैपटॉप, दो तमंचे बरामद किए हैं। दोनों पुलिस पर चेकिंग के दौरान फायरिंग कर भागने लगे। जहां पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। दोनों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि व्यापारी के कर्मचारियों के साथ मिलकर लूट की प्लानिंग बनाई और लूट के बाद उत्तराखंड के देहरादून के होटल में पार्टी करनी थी। ड्राइवर में मारी तमंचे की बट मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र के सतवाई गांव निवासी सावेज सैफी ने पुलिस को बताया कि मेरा स्क्रैप का कारोबार है। 17 मई की तड़के बाइक सवार दो बदमाशों ने व्यापारी का ड्राइवर नितिन की महिंद्रा पिकअप गाड़ी के सामने बाइक लगा दी, और तमंचे के बल पर उसके साथ मारपीट की। ड्राइवर ने विरोध किया तो तमंचे की बट सर में दे मारी। लूट के बाद दोनों लुटेरे बाइक से मेरठ की तरफ फरार हो गए। गिरफ्तार दोनों युवकों ने बताया कि हम पहले व्यापारी सावेज के साथ ही काम करते थे। पैर में गोली मारकर पकड़ा मेरठ का गैंग DCP देहात सुरेंद्रनाथ तिवारी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि मुरादनगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में लूट की घटना करने वाले दो युवकों को अरेस्ट किया है। पकड़े गए आरोपी अर्शलान पुत्र लियाकत निवासी ग्राम काशी कश्यप कॉलोनी थाना परतापुर जिला मेरठ। दूसरा युवक लखन कश्यप पुत्र सतीश निवासी ग्राम काशी देहरादून में करनी थी पार्टी दोनों ने पूछने पर बताया कि हम सावेज सैफी की फैक्ट्री में काम करते हैं, और हमें जानकारी थी कि सावेज अपनी फैक्ट्री का तैयार माल दिल्ली बेचकर वहां से कैश रुपये लेकर आता है। जिसे लूटने का हम लोगों ने प्लान बनाया। तथा पैसे लूटने के बाद हम लोग कहीं दूर भाग जाने के प्रयास में थे। उत्तराखंड के देहरादून में हमें पार्टी करनी थी और लूट से दो दिन पहले नॉर्मल कॉल पर कोई बात नहीं की। जिससे पुलिस को शक ना हो। पकड़े गए आरोपी लखन ने बताया कि मेरी पड़ोस में रहने वाली एक प्रेमिका है, उसको एक मोबाइल गिफ्ट दिलाना था। और अपने शौक पूरा करने और मौज मस्ती के लिए पार्टी करने के लिए 15 दिन पहले लूट की प्लानिंग की थी।
Source link
गाजियाबाद में लूट करने वाले 2 बदमाश अरेस्ट:पुलिस पर फायरिंग की तो घेरकर पकड़े, देहरादून में प्रेमिका के साथ करनी थी पार्टी