दीवार तोड़कर दो घरों को चोरों ने बनाया निशाना:रायबरेली में लाखों की चोरी की, पुलिस जांच में जुटी


रायबरेली के महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित बसकटा गांव में बीती रात चोरों ने दो घरों में सेंध लगाकर लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ली। सूचना मिलने पर 112 नंबर की पुलिस और स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। चोरों ने घर के पीछे खेत होने का फायदा उठाया। उन्होंने कमरे के कोने से दीवार की ईंटें निकालकर घर में प्रवेश किया। चोरों ने सोने, चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ किया। इसके बाद, उन्होंने पड़ोस के दूसरे घर में भी घुसकर गहने और नकदी चुरा ली। दोनों घरों से कुल मिलाकर लगभग 10 लाख रुपये के गहने और नकदी की चोरी हुई है। पीड़ितों ने इस संबंध में पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने पीड़ितों को जल्द ही चोरी का खुलासा करने का आश्वासन दिया है। इस पूरे मामले पर महाराजगंज के क्षेत्र अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही थाने और डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष के प्रार्थना पत्र के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *