![]()
कन्नौज के एक गांव में जमीनी विवाद के कारण एक ग्रामीण ने किसान की मूंगफली की फसल को ट्रैक्टर से जोत दिया। मना करने पर दोनों पक्षों में विवाद और मारपीट हुई। पीड़ित किसान ने कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के तहसीपुर गांव की है। गांव निवासी सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने अपने साढ़े पांच बीघा खेत में मूंगफली की बुवाई की थी। फसल कटाई के लिए तैयार खड़ी थी। इसी दौरान गांव के खुशीराम और हंसराम ने ट्रैक्टर से खेत में खड़ी फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया। सुरेंद्र सिंह को जब इसकी जानकारी मिली, तो वे अपने चचेरे भाई के साथ खेत पर पहुंचे और खुशीराम व हंसराम को फसल जोतने से रोका। इस पर दोनों आरोपियों ने सुरेंद्र सिंह और उनके भाई के साथ मारपीट की।
मारपीट और शोर सुनकर अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दी। उन्होंने पुलिस को ट्रैक्टर से फसल की जुताई का वीडियो भी दिखाया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Source link
कन्नौज में जमीनी विवाद, किसान की मूंगफली फसल जोती:ट्रैक्टर से फसल नष्ट, पुलिस से कार्रवाई की मांग