इटावा में दुकान विवाद पर दो पक्षों में हिंसक झड़प:13 नामजद, चार गंभीर घायल; पुलिस ने मामला दर्ज किया


इटावा के बसरेहर कस्बे में दुकान के विवाद को लेकर शुक्रवार सुबह दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और लोहे के सरिया, हथौड़े, लाठी-डंडों से हमला करने के आरोप लगे हैं। घटना में कई लोग घायल हुए, जिनमें चार लोगों की हालत गंभीर बताई गई है और उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर तीन महिलाओं समेत 13 नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, मारपीट, गाली-गलौज और धमकी समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुकान के ताले को लेकर शुरू हुआ विवाद पहले पक्ष की ओर से ऋचा शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब सात बजे दुकान की तरफ से खटपट की आवाज सुनाई दी। इस पर मधुर शर्मा और ध्रुव शर्मा मौके पर पहुंचे। आरोप है कि वहां हर्षित अवस्थी और वैष्णव अवस्थी दुकान का ताला तोड़ रहे थे। विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई और मामला बढ़ गया। लोहे के बाट और सरिया से हमला करने का आरोप पहले पक्ष का आरोप है कि सूचना मिलने पर हरिकिशन अवस्थी, हरिओम अवस्थी, गौरव मिश्रा और आशीष समेत करीब छह लोग मौके पर पहुंच गए। आरोपियों ने लोहे के बाट और अन्य सामान से हमला कर दिया। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई रिपोर्ट वहीं दूसरे पक्ष की ओर से हरिओम अवस्थी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह अपने भाई हरिकिशन अवस्थी के साथ अवस्थी मिष्ठान भंडार पर दुकान खोल रहे थे। उसी दौरान मधुर शर्मा, अभिषेक उर्फ ध्रुव शर्मा, हेम कुमार शर्मा, विनीत यादव और तीन महिलाएं हथौड़ा, सरिया तथा लाठी-डंडा लेकर पहुंच गईं। आरोप है कि उक्त लोग पास की दुकान का ताला तोड़ने लगे। विरोध करने पर हमला कर दिया गया। तीन लोग गंभीर रूप से घायल दूसरे पक्ष का आरोप है कि मारपीट में वैष्णव अवस्थी, हर्षित अवस्थी और हरिकिशन अवस्थी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक विवाद चलता रहा। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बसरेहर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चार घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है। घटना के बाद कस्बे में तनाव की स्थिति बनी रही। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस बसरेहर थाना अध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस साक्ष्य जुटाकर पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *