हाथरस में डिवाइडर से टकराकर सिपाही गंभीर घायल:बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था, गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर


हाथरस में देर रात सड़क हादसे में डायल 112 पर तैनात एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। सिपाही पुष्पेंद्र चौधरी पुत्र विजेंद्र सिंह अपनी बाइक से डिवाइडर से टकरा गया। उन्हें तत्काल अस्पताल लाया गया और वहां से गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया। यह घटना हाथरस-सिकंदराराऊ रोड पर मथुरा-बरेली हाईवे पर हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मेंडू के पास कल रात्रि में हुई। सिपाही पुष्पेंद्र चौधरी कोतवाली हाथरस जंक्शन में तैनात हैं और ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंचे जिला अस्पताल हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल सिपाही को जिला अस्पताल ले जाया गया। अन्य पुलिस कर्मी भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर उनके परिवार को भी सूचित किया। सिपाही पुष्पेंद्र चौधरी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *