Kanpur Congress Protests NEET Paper Leak; Demands Justice for Student

कानपुर महानगर कांग्रेस ने शनिवार को NEET परीक्षा पेपर लीक और लखीमपुर खीरी के छात्र ऋतिक मिश्रा की आत्महत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता की अगुआई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति महोदया को स

.

महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से देश के करोड़ों युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है। मेहनत करने वाले छात्र खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी के छात्र ऋतिक मिश्रा की आत्महत्या केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि भ्रष्ट और विफल शिक्षा व्यवस्था का परिणाम है।उन्होंने कहा, अब नहीं देनी प्रतियोगी परीक्षा’ जैसे शब्द किसी छात्र के नहीं, बल्कि टूट चुके विश्वास की आवाज हैं। कांग्रेस पार्टी छात्रों के साथ खड़ी है और उनकी आवाज सड़क से सदन तक उठाने का काम करेगी।

कांग्रेस नेताओं ने परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की मांग की। साथ ही छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विशेष काउंसलिंग व्यवस्था लागू करने की भी बात कही। नेताओं ने कहा यदि शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक नहीं लगी तो युवाओं का भविष्य लगातार बर्बाद होता रहेगा।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता, नरेश त्रिपाठी, अवनीश सलूजा, बृजेश शर्मा, धर्मेंद्र सिंह चौहान, पदम मोहन मिश्रा, राकेश साहू, राजेश गौतम, रितेश यादव, स्नेह लता सिंह, सैमुअल लकी सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *