![]()
बिजनौर के धामपुर क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक छात्रा की मौत हो गई। यह घटना देर शाम उस समय हुई जब छात्रा कोचिंग से पढ़कर घर लौट रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा धामपुर क्षेत्र के मान नगर में हुआ। मृतका की पहचान लक्ष्मी कुमारी (18) के रूप में हुई है, जो सतीश कुमार की पुत्री और आलमपुर गांवड़ी, थाना अफजलगढ़ की निवासी थी। लक्ष्मी धामपुर में कोचिंग पढ़ने गई थी और देर शाम घर लौटते समय मान नगर के पास एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि लक्ष्मी की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक भी घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि लक्ष्मी बीएससी की छात्रा थी और अपने दो भाइयों तथा दो बहनों में सबसे बड़ी थी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link
बाइक की टक्कर से छात्रा की मौत:बिजनौर में कोचिंग से लौटते समय हुआ हादसा, मौके पर तोड़ा दम