![]()
प्रतापगढ़ के रानीगंज थाना क्षेत्र के बालीपुर गांव में रील बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला पथराव में बदल गया, जिसमें दोनों पक्षों के छह से अधिक लोग घायल हो गए। घटना शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे की है। जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बच्चे घर के पास खेल रहे थे। कुछ बच्चे सड़क पर खड़े होकर रील बना रहे थे या देख रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। धीरे-धीरे विवाद बड़ों तक पहुंच गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। दोनों पक्षों के कई लोग घायल घायलों में एक पक्ष से पतरकी (50), ताज अली (14), शहबाज अली (15) और ऑफिसर अली (30) शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष से शमशेर अली (50) और सलीम (26) घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अलग-अलग एम्बुलेंस से रानीगंज ट्रामा सेंटर भेजा। पत्थर लगने से किशोरी झुलसी घटना स्थल के पास रहने वाले वाजिद अली की 13 वर्षीय बेटी चूल्हे पर सब्जी बना रही थी। विवाद के दौरान वह बर्तन घर के अंदर ले जा रही थी, तभी किसी पक्ष का पत्थर उसके खाने वाले बर्तन पर जा गिरा। इससे गर्म सब्जी उसके पैर पर गिर गई और वह झुलस गई। उसे भी उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मौके पर पुलिस बल तैनात पुलिस का कहना है कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
Source link
प्रतापगढ़ में रील बनाने को लेकर दो पक्ष भिड़े:बच्चों के विवाद में चले पत्थर, गर्म सब्जी पैर पर गिरने से किशोरी झुलसी; 6 से ज्यादा घायल