गोंडा में 14 सब इंस्पेक्टर का ट्रांसफर:मनीष बने एसओजी और सर्विलांस प्रभारी, राहुल मौर्य को सोनी गुमटी चौकी की कमान


गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 14 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया है। इस फेरबदल के तहत उपनिरीक्षक मनीष कुमार को एसओजी और सर्विलांस सेल गोंडा का प्रभारी बनाया गया है। मनीष कुमार का चौकी प्रभारी सोनी गुमटी से इटियाथोक थाने में किया गया स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। वहीं, उपनिरीक्षक राहुल मौर्य को थाना कोतवाली से चौकी प्रभारी सोनी गुमटी, थाना कोतवाली नगर नियुक्त किया गया है। अन्य स्थानांतरणों में अमित कुमार सिंह को वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना परसपुर से थाना नवाबगंज भेजा गया है। अवधेश कुमार पाल को थाना वजीरगंज, राजेंद्र कनौजिया को थाना कटरा बाजार, अंकित कुमार यादव को थाना कौड़िया, मोहम्मद गुफरान को थाना इटियाथोक, दीनबंधु राय को थाना कर्नलगंज, चुन्नू अहमद को थाना उमरीबेगमगंज और राजेश पांडेय को थाना इटियाथोक में स्थानांतरित किया गया है। इसके अतिरिक्त, आरती वर्मा और प्रमोद कुमार मिश्रा को न्यायालय सुरक्षा में तैनात किया गया है, जबकि अखिलेश कुमार मौर्य को थाना कर्नलगंज और गुलाब चंद्र यादव को मॉनिटरिंग सेल में भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि एसओजी और सर्विलांस प्रभारी का पद पिछले एक सप्ताह से खाली था। मनीष कुमार को तेज-तर्रार उपनिरीक्षक माना जाता है और उन्होंने जिले की कई चौकियों पर प्रभारी की भूमिका निभाई है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को उत्तर प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सभी पुलिसकर्मी अपने-अपने थानों में अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। एसपी ने यह भी चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिकायत मिलने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि कोई भी दोबारा आपराधिक घटना को अंजाम न दे सके।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *