![]()
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी ठिकाना पकड़ा है। यह ठिकाना अरागाम के खानजपथरी इलाके के जंगल में प्राकृतिक गुफाओं में मिला। भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF ने संयुक्त सर्च और डिस्ट्रॉइ ऑपरेशन (SADO) चलाया। अभियान के दौरान जंगल क्षेत्र की प्राकृतिक गुफाओं की तलाशी ली गई। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कपड़े, बर्तन, राशन और अन्य सामग्री बरामद की गई। आज की अन्य बड़ी खबरें… कर्नाटक में पुल से ट्रैक्टर गिरा, 7 श्रद्धालुओं की मौत; CM ने 5-5 लाख मुआवजे का ऐलान किया कर्नाटक के कोप्पल जिले में शुक्रवार को एक ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर पुल से नीचे गिर गया। हादसे में एक साल के बच्चे समेत 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, ट्रैक्टर में 19 लोग सवार थे। सभी हुलिगेम्मा मंदिर जा रहे थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि एक ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर पुल से नीचे गिर गया। 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। बाद में एक अन्य घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है।
Source link
भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, गुफा से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कपड़े और राशन बरामद