![]()
कौशांबी के मंझनपुर कस्बे में शुक्रवार शाम एक युवक कुएं में गिर गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यह घटना मंझनपुर थाना क्षेत्र के नया नगर मोहल्ले में हुई। राजू (35) नामक युवक का पैर अचानक फिसल गया। जिससे वह कुएं में जा गिरा। युवक के कुएं में गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। वहीं काफी मशक्कत के बाद बचाव दल ने युवक को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया। घायल अवस्था में होने के कारण उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड की टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की, जिससे युवक की जान बच सकी। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है
Source link
कौशांबी में कुएं में गिरा युवक, फायर टीम ने बचाया:पैर फिसलने से हुआ हादसा, मेडिकल कॉलेज में भर्ती