Jammu Kashmir Liquor Ban Protest Photos; BJP Vs Omar Abdullah

  • Hindi News
  • National
  • Jammu Kashmir Liquor Ban Protest Photos; BJP Vs Omar Abdullah | Srinagar News

श्रीनगर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रास्ते में रोका और नेताओं को हिरासत में लिया। - Dainik Bhaskar

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रास्ते में रोका और नेताओं को हिरासत में लिया।

जम्मू-कश्मीर को 100 दिनों के भीतर नशा मुक्त बनाने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच रविवार को एक पत्रकार के सवाल पर मुख्यमंत्री के बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया।

अब्दुल्ला ने कहा था कि लोग अपनी मर्जी से शराब का सेवन करते हैं। सरकार किसी को भी शराब की दुकानों पर जाने के लिए मजबूर नहीं कर रही है।

उन्होनें कहा, ये दुकानें उन लोगों के लिए हैं जिनका धर्म उन्हें शराब पीने की इजाजत देता है। जम्मू-कश्मीर में अभी तक किसी भी सरकार ने इन दुकानों पर प्रतिबंध नहीं लगाया है।

इसी मुद्दे पर श्रीनगर में शुक्रवार को BJP ने जम्मू-कश्मीर में शराब पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के आवास की ओर मार्च करने से रोक दिया।

प्रदर्शन की दो तस्वीरें

जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी लागू करने की मांग को लेकर BJP का प्रदर्शन ।

जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी लागू करने की मांग को लेकर BJP का प्रदर्शन ।

प्रदर्शन के दौरान कई नेताओं को हिरासत में लिया गया।

प्रदर्शन के दौरान कई नेताओं को हिरासत में लिया गया।

शराबबंदी की मांग को लेकर नारेबाजी हुई

अधिकारियों के अनुसार, बड़ी संख्या में बीजेपी नेता और कार्यकर्ता राम मुंशी बाग पार्क के पास इकट्ठा हुए।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रास्ते में रोक दिया और कुछ नेताओं को हिरासत में लिया। बाद में पुलिस ने सभी BJP कार्यकर्ताओं को शांतिपूर्वक वहां से हटा दिया।

BJP बोली- श्रीनगर संतों और सूफियों की भूमि है

जम्मू-कश्मीर बीजेपी के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा, बीजेपी कश्मीर में हर तरह के नशे के खिलाफ है। वे शराब का समर्थन कर रहे हैं। यह उन लोगों के लिए चेतावनी है, जो राजस्व के लिए शराब का समर्थन कर रहे हैं।

—————

ये खबर भी पढ़ें…

भाजपा बोली- राहुल 22 साल में 54 बार विदेश गए:फंडिंग किसने की; कांग्रेस ने PM के 76 देशों के 96 दौरों की लिस्ट जारी की

राहुल 2025 में 17 दिसंबर से 20 दिसंबर तक जर्मनी गए थे। इस दौरान उन्होंने BMW मुख्यालय का दौरा किया था।

राहुल 2025 में 17 दिसंबर से 20 दिसंबर तक जर्मनी गए थे। इस दौरान उन्होंने BMW मुख्यालय का दौरा किया था।

भाजपा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर सवाल उठाया। गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने कहा- राहुल गांधी ने पिछले 22 साल में 54 विदेश यात्राएं की हैं। सितंबर 2025 में सीक्रेट यात्राएं भी की हैं।

उन्होंने दावा किया कि हर विदेश दौरे में राहुल के साथ 3-4 लोग भी जाते थे। इन यात्राओं पर कुल खर्च करीब ₹60 करोड़ बैठता है। राहुल के हलफनामे के मुताबिक पिछले 10 साल में उनकी घोषित आय ₹11 करोड़ रही, तो इन यात्राओं का खर्च किसने उठाया, किसने फंडिंग की? राहुल फंडिंग का सोर्स बताएं। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.