![]()
बुलंदशहर के सुनारों वाली गली में हर्ष फायरिंग में सिर में गोली लगने से घायल हुए रियांश का नोएडा के एक निजी अस्पताल में दूसरा ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद बच्चे की हालत में सुधार बताया है, हालांकि उसे अभी भी चिकित्सा निगरानी में रखा गया है। रियांश के चाचा संस्कार वर्मा ने बताया कि लगभग तीन महीने पहले, 19 फरवरी को सुनारों वाली गली में एक शादी समारोह था। इस दौरान पिस्टल से की गई हर्ष फायरिंग में छत पर खड़े 8 वर्षीय रियांश के सिर में गोली लग गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने मोहल्ला निवासी एक किशोर पर हर्ष फायरिंग करने और उसके पिता पर फायरिंग के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी किशोर को बाल सुधार गृह और उसके पिता को जेल भेज दिया था।
Source link
हर्ष फायरिंग में घायल बच्चे का दूसरा ऑपरेशन हुआ:बुलंदशहर में व्यापारी के नाबालिग बेटे ने चलाई थी गोली, छज्जे पर खड़ा था 8 साल का बच्चा