सड़क पार कर रही वृद्धा को बाइक ने कुचला, मौत:हैलट अस्पताल से इलाज कराकर लौट रहीं थीं, गोल चौराहे पर हुआ हादसा


काकादेव थानाक्षेत्र में सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने वृद्धा को टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान वृद्धा ने दम तोड़ दिया। बेटे के साथ इलाज कराने गई थीं वृद्धा शास्त्री नगर निवासी 65 वर्षीय प्रवीना त्रिपाठी दो बेटे अंकुर व अनूप हैं। बेटे अनूप ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वह मां के इलाज के लिए उन्हें हैलट अस्पताल लेकर गए थे। हैलट अस्पताल में छोड़ने के बाद वह अपने काम से चले गए थे। बताया कि दोपहर डेढ़ बजे मां हैलट से निकलकर घर जा रही थीं। वह गोल चौराहे के पास सड़क पार कर रही थीं, तभी कोका कोला चौराहे की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई थी, मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान वृद्धा ने देर शाम दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि राहगीरों ने बाइक सवार को पकड़ कर पुलिस को सौंपा था, लेकिन पुलिस ने उसे छोड़ दिया। मामले में थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि परिजनों का आरोप निराधार है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *