Rohit Sharma; PBKS Vs MI LIVE Score Update: Shreyas Iyer Hardik Pandya

धर्मशाला3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

IPL में गुरुवार को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला जाएगा। यह मैच धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में होगा। मुकाबले का टॉस शाम 7 बजे होगा।

इस मैच में पंजाब पर लगातार 4 मैच हारने का दबाव होगा। उसके लिए मुंबई इंडियंस चुनौती बन सकती है। मुंबई ने पिछले मैच में रायपुर में बेंगलुरु को कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि, भुवनेश्वर के छक्के से बेंगलुरु को जीत मिली थी।

पंजाब की सबसे बड़ी परेशानी उसकी गेंदबाजी है। कप्तान श्रेयस अय्यर भी यह मान चुके हैं। उन्होंने कहा था- ‘टूर्नामेंट की शुरुआत में बैटर्स के शानदार प्रदर्शन से गेंदबाजी की कमजोरियां सामने नहीं आईं, लेकिन अब यह चिंता का विषय बन गई हैं।’

पिछले मैच में पंजाब ने दिल्ली के खिलाफ जीत की स्थिति से आखिरी 5 ओवरों में मैच गंवा दिया था। मैच प्रीव्यू पढ़िए…

पिछले रिकॉर्ड में दोनों टीमें बराबरी पर

पंजाब और मुंबई का हेड-टु-हेड रिकॉर्ड बराबरी पर है। दोनों टीमों के बीच 35 मैच खेले गए हैं। दोनों ने 17-17 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच टाई रहा। आज जीतने वाली टीम बढ़त हासिल करेगी।

कोनोली पंजाब के टॉप स्कोरर

इस सीजन पंजाब किंग्स के लिए कूपर कोनोली शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 11 मैचों में 415 रन बनाए हैं। उनके नाम 1 शतक और 2 अर्धशतक हैं। उनका स्ट्राइक रेट 168.01 रहा है। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 11 मैचों में 13 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 22 रन देकर 3 विकेट रहा है।

रिकेल्टन ने मुंबई से सबसे ज्यादा रन बनाए

मुंबई इंडियंस के लिए रायन रिकेल्टन ने 9 मैचों में 382 रन बनाए हैं। उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 188.17 रहा है। गेंदबाजी में अल्लाह गजनफर ने 9 मैचों में 13 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 17 रन देकर 2 विकेट रहा है।

पंजाब के पेसर्स खूब रन लुटा रहे हैं

अर्शदीप सिंह की अगुवाई वाले पेस अटैक का इकोनॉमी रेट इस सीजन में सभी 10 टीमों में सबसे खराब रहा है। लॉकी फर्ग्यूसन और बेन ड्वार्शिस जैसे बदलावों के बावजूद टीम लय नहीं पकड़ पा रही है। इस पिच पर युजवेंद्र चहल को प्लेइंग-11 में जगह मिलती है या नहीं, यह देखना होगा।

मुंबई का सबसे खराब सीजन, पंड्या की वापसी संभव

यह सीजन मुंबई के सबसे खराब सीजन में से एक है। टीम 11 में से सिर्फ 3 मैच जीत सकी है और 6 अंक के साथ 9वें स्थान पर है। कप्तान हार्दिक पंड्या हल्की चोट के कारण पिछले 2 मैचों से बाहर हैं। उनकी गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव कप्तानी कर रहे हैं। वे खुद पिछले एक साल से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। धर्मशाला में बुमराह और बोल्ट की गेंदबाजी पर नजर रहेगी।

धर्मशाला की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार

धर्मशाला का हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम देश के सबसे खूबसूरत क्रिकेट मैदानों में गिना जाता है। यहां की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार रहती है, जिससे बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। काली मिट्टी की सतह हार्ड होती है और लगातार अच्छा बाउंस देती है, जिससे बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल पाते हैं।

धर्मशाला की ऊंचाई भी बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद रहती है। हाई-एल्टीट्यूड कंडीशंस की वजह से गेंद हवा में तेजी से ट्रैवल करती है, जिससे यहां लंबे छक्के और हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं।

धर्मशाला में बारिश का खतरा

धर्मशाला में 14 मई को कांगड़ा वैली में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी हुई है। शाम के समय तापमान 12 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि ह्यूमिडिटी 65-75% तक रहने की उम्मीद है।

बारिश के कारण मैच में रुकावट या देरी की आशंका जरूर है, लेकिन HPCA स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम काफी अच्छा माना जाता है। इससे पहले 11 मई का मुकाबला भी दोपहर की बारिश के बावजूद समय पर शुरू हुआ था।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XII

पंजाब किंग्स- प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोयनिस, सूर्यांश शेडगे, मार्को यानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, यश ठाकुर। इम्पैक्ट प्लेयर: शशांक सिंह।

मुंबई इंडियंस- रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर और जसप्रीत बुमराह। इम्पैक्ट प्लेयर: रोहित शर्मा।

————————————————————-

IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

बेंगलुरु पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर पहुंचा, कोलकाता की प्लेऑफ राह कठिन

IPL 2026 के लीग स्टेज में अब 13 मैच बाकी हैं। मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ से बाहर हो चुकी हैं, जबकि बाकी 8 टीमें टॉप-4 की रेस में बनी हुई हैं। कोलकाता को हराकर बेंगलुरु पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गई हैं। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.