डोमापुर गोलीकांड, एक आरोपी गिरफ्तार भेजा जेल:अवैध असलहा बरामद; लखनऊ से आएगा शव, गांव में पुलिस बल तैनात


सुल्तानपुर के डोमापुर गोलीकांड में एक आरोपी संतोष निषाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त देशी तमंचा .32 बोर और एक कारतूस .32 बोर बरामद किया है। इस मामले में गोली लगने से घायल श्रवण कुमार केवट की मंगलवार रात लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। अखंडनगर पुलिस ने बुधवार को नागपुर, दोस्तपुर निवासी संतोष निषाद पुत्र रमाशंकर को गिरफ्तार किया। आरोपी को पुलिस टीम ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक अपराध राम उग्रह कुशवाहा, उप निरीक्षक कन्हैया कुमार पाण्डेय और हेड कांस्टेबल ज्ञान प्रकाश शामिल थे। यह घटना सोमवार को हुई थी। फुफेरे भाई प्रवीण ने श्रवण कुमार केवट (23) को गोली मार दी थी। गंभीर हालत में श्रवण को लखनऊ ले जाया गया था, लेकिन मंगलवार रात इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के पिता सभाजीत निषाद (निवासी डोमापुर, अखंडनगर) ने पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनके बेटे श्रवण कुमार (23) को घर से बुलाकर गोली मारी गई थी। पुलिस ने इस मामले में प्रवीन कुमार (निवासी बेथरा, दोस्तपुर), संतोष (निवासी गंगापुर मुलिया, दोस्तपुर) और प्रमोद कुमार (निवासी बेथरा, दोस्तपुर) के खिलाफ केस दर्ज किया है। श्रवण कुमार की मृत्यु के बाद, पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में हत्या की धारा (302) विवेचना में जोड़ दी है। डोमापुर गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मृतक का शव रात तक लखनऊ से आने की संभावना है, जिसके मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। मृतक श्रवण कुमार अपने परिवार में इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके पिता सभाजीत मजदूरी करते हैं। परिवार में पांच बहनें और दो भाई हैं। तीन बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि 16 वर्षीय संजना और 13 वर्षीय साधना अविवाहित हैं। छोटा भाई सर्वेश 18 वर्ष का है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *