गाजियाबाद में एक एक लाख के 2 बदमाश ढेर:6 मई को बदमाशों ने कैश वैन लूटी, पुलिस मुठभेड़ में मारे गए समीर और जुबैर


गाजियाबाद में एटीएम में कैश भरने वाली वैन लूटने वाले 2 बदमाशों को पुलिस ने मार गिराया। इसमें 2 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। 6 मई को मौका देखकर ड्राइवर को तमंचा सटाया और कैश वैन लेकर भाग गए थे। घटनास्थल से 8 किमी दूर कैश वैन को मसूरी थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे पर छोड़कर भाग गए थे। डीसीपी धवल जायस वाल ने बताया कि मरने वालों में समीर और जुबैर हैं। दोनों पर पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड ने एक एक लाख का इनाम घोषित किया था। बदमाशों ने कैश वैन के अंदर लगे CCTV और DVR को कुल्हाड़ी से तोड़ दिया था। सोमवार को 2 आरोपियों मोहम्मद कैफ और मोहम्मद रिजवान को अरेस्ट किया गया। बदमाशों ने 27 लाख रुपए की लूट की थी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *