![]()
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने भनौता क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 40 हजार वर्ग मीटर अधिसूचित भूमि पर बने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस जमीन की अनुमानित कीमत 80 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर भूलेख और परियोजना विभाग की टीम ने की। कॉलोनाइजर इस भूमि पर अवैध प्लॉटिंग करने का प्रयास कर रहे थे। परियोजना विभाग के वर्क सर्किल दो ने इस अभियान को अंजाम दिया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने चेतावनी दी है कि अधिसूचित क्षेत्रों में बिना अनुमति या नक्शा पास कराए अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनता से अपील की कि ग्रेटर नोएडा में जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण के भूलेख विभाग से संपर्क कर पूरी जानकारी प्राप्त करें और अपनी गाढ़ी कमाई को अवैध कॉलोनियों में न फंसाएं। प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि ग्राम भनौता के खसरा संख्या 132, 133 और 135 के साथ-साथ आसपास की जमीन पर कॉलोनाइजर प्लॉटिंग की कोशिश कर रहे थे। यह भूमि प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहित और अधिसूचित है। वर्क सर्किल 2 के वरिष्ठ प्रबंधक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में प्रबंधक रोहित गुप्ता, प्रबंधक अभिषेक सिंह, सहायक प्रबंधक मनोज चौधरी और प्राधिकरण के सुरक्षाकर्मियों की टीम ने मंगलवार को यह कार्रवाई की। यह ध्वस्तीकरण अभियान लगभग दो घंटे तक चला। अधिकारियों ने दोबारा निर्माण करने पर कानूनी कार्रवाई की कड़ी चेतावनी भी दी है।
Source link
ग्रेटर नोएडा में 80 करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त:प्राधिकरणने भनौता में अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर