बुलंदशहर में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस मनाया गया:कल्याण सिंह मेडिकल कॉलेज में नर्सों को दिलाई गई शपथ


अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल की मैट्रन ने नर्सिंग स्टाफ को मरीजों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार और चिकित्सकों के आदेशों का पालन करने की शपथ दिलाई। मैट्रन अमरजीत कौर ने बताया कि नर्स का उत्तरदायित्व मरीजों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहयोग करना है। उन्होंने मरीजों की सेवा, स्वास्थ्य की उन्नति, बीमारियों से रोकथाम, स्वास्थ्य की पुनर्स्थापना और पीड़ा से मुक्ति दिलाने को नर्सिंग के चार प्रमुख उत्तरदायित्व बताए।
इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय मिश्रा, सीएमएस प्रदीप राणा और मैट्रन अमरजीत कौर सहित अन्य डॉक्टरों ने नर्सों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस आधुनिक नर्सिंग की जननी फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिन पर मनाया जाता है। यह दिन स्वास्थ्य सेवा में नर्सों के निस्वार्थ योगदान और समर्पण को सम्मानित करता है। इस वर्ष का थीम ‘हमारी नर्से, हमारा भविष्य – सशक्त नसें जीवन बचाती हैं’ रहा। फ्लोरेंस नाइटिंगेल को ‘लेडी विद द लैंप’ के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन याद दिलाता है कि स्वास्थ्य संकटों, जैसे महामारियों, के दौरान नर्सें अग्रिम पंक्ति में रहकर मरीजों की निस्वार्थ सेवा करती हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *