![]()
मऊ में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने अप्रैल माह में पंजीकृत सर्वाधिक मालियत वाले पांच बैनामों का स्थलीय सत्यापन किया। इस दौरान उन्होंने संपत्ति पंजीकरण और राजस्व अभिलेखों में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। सत्यापन के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित भूमि के अभिलेखों, सीमांकन, स्वामित्व और मौके की स्थिति का गहन परीक्षण किया। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर भूमि और विलेखों का निरीक्षण किया। बैनामे मौके पर सही और अभिलेखों के अनुरूप मिले वहीं अभिलेखों में दर्ज विवरण का वास्तविक स्थिति से मिलान भी किया। स्थलीय जांच में सभी बैनामे मौके पर सही और अभिलेखों के अनुरूप पाए गए। इसके बाद जिलाधिकारी ने उपनिबंधक और राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपत्ति पंजीकरण और राजस्व अभिलेखों में पूरी पारदर्शिता बनाए रखी जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बड़े बैनामों का स्थलीय सत्यापन जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप पंजीकरण प्रक्रिया को पारदर्शी और विश्वसनीय बनाए रखने के लिए बड़े बैनामों का स्थलीय सत्यापन नियमित रूप से जारी रहेगा। जिन पांच बड़े बैनामों का सत्यापन किया गया, उनमें प्रेमा नेत्र चिकित्सालय प्राइवेट लिमिटेड (इमलिया, मौजा ताजोपुर), सीमा सिंह (मौजा बकवल), पारुल सिंह (मौजा परदहा), वेद प्रकाश सिंह (मौजा बहरीपुर) और सूर्य प्रकाश सिंह (मौजा बहरीपुर) शामिल हैं। वहीं जांच में पाया गया कि सभी क्रेताओं द्वारा नियमानुसार स्टांप शुल्क और अन्य औपचारिकताएं पूरी की गई थीं। निरीक्षण के दौरान राकेश सिंह सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
Source link
मऊ में डीए ने किया बड़े बैनामों का स्थलीय सत्यापन:संपत्ति पंजीकरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश