MP पुलिस ने बर्रा से पकड़े तीन युवक:जांच एजेंसी बन महिला को 10 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट, 54 लाख ठगे


मध्य प्रदेश के देवास जिले में महिला को डिजिटल अरेस्ट करके 54 लाख रुपए की ठगी के मामले में बर्रा के तीन युवकों को पुलिस ने उठाया गया है। रविवार रात शहर आई देवास कोतवाली पुलिस 3 लोगों को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई। बर्रा इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि देवास कोतवाली में महिला ने साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का आरोप था कि साइबर ठगों ने खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर उसे 10 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा। इसके बाद डरा-धमकाकर अलग-अलग खातों में 54 लाख रुपये ट्रांसफर कराए। इसके बाद जांच रही देवास पुलिस को ठगी की रकम बर्रा इलाके के एक एटीएम से निकाले जाने की जानकारी हुई थी। उसी आधार पर रविवार को देवास कोतवाली के दरोगा दीपक मालवीय अपनी टीम के साथ शहर पहुंचे। इसके बाद उनकी जानकारी के आधार पर के-ब्लाक, विश्वबैंक कालोनी निवासी आयुष गुप्ता, अखंड प्रताप सिंह और वैभव शुक्ला को उठाया गया। थाने पर पूछताछ करने के बाद सोमवार सुबह देवास पुलिस तीनों को अपने साथ लेकर चली गई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *