लखनऊ में डूडा विभाग की समीक्षा बैठक:महापौर सख्त बोलीं आवास और सड़क निर्माण समय पर पूरे हो


लखनऊ मेयर सुषमा खर्कवाल ने सोमवार को स्मार्ट सिटी कार्यालय में डूडा विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में नगर आयुक्त गौरव कुमार समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। इसमें शहरी विकास योजनाओं, आवास आवंटन और निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। मेयर ने प्रधानमंत्री आवास योजना समेत अन्य शहरी आवास योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से आवास उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचना चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मेयर बोली क्वालिटी से न किया जाए समझौता बैठक में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों की भी समीक्षा हुई। महापौर ने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता न किया जाए और सभी परियोजनाएं तय समय सीमा में पूरी कराई जाएं। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कें और मूलभूत सुविधाएं नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारने में अहम भूमिका निभाती हैं। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने भी विभागीय समन्वय बढ़ाकर विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं को जमीन पर प्रभावी तरीके से लागू किया जाए, ताकि शहरवासियों को सीधा लाभ मिल सके। बैठक में अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, पंकज श्रीवास्तव, अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम और परियोजना अधिकारी डूडा चंद्रकांत त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *