Lucknow Housing Land Rates to Rise April 2026

लखनऊ में अपना घर बनाने का सपना अब और महंगा होने जा रहा है। आवास विकास परिषद ने राजधानी की तीन प्रमुख योजनाओं में जमीन के दाम बढ़ाने की तैयारी कर ली है। नई दरें एक अप्रैल 2026 से लागू मानी जाएंगी। परिषद जल्द ही इसका आदेश जारी करेगा।

.

हालांकि नई गणना नीति में जमीन की कीमत डीएम सर्किल रेट से अधिक न रखने का नियम बनाया गया है, लेकिन चल रही योजनाओं को इसमें छूट मिलने से परिषद ने रेट बढ़ाने का रास्ता निकाल लिया है। जमीन की कीमतों में करीब 3 हजार रुपए प्रति वर्ग मीटर तक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं फ्लैट खरीदने वालों को फिलहाल राहत मिली है। परिषद ने कम मांग को देखते हुए फ्लैटों के रेट नहीं बढ़ाए हैं।

इन तीन योजनाओं में बढ़ेंगे दाम

राजधानी में आवास विकास परिषद की कई योजनाएं हैं, लेकिन फिलहाल केवल तीन योजनाओं में परिषद के पास जमीन उपलब्ध है। इन्हीं में नई दरें लागू होंगी। पुरानी योजनाओं में परिषद के पास जमीन नहीं बची है, इसलिए वहां नई दरें लागू नहीं होंगी।

सबसे ज्यादा महंगी होगी अवध विहार योजना

सुल्तानपुर रोड स्थित अवध विहार योजना इस समय शहर की सबसे ज्यादा मांग वाली योजनाओं में शामिल है। शहीद पथ, बड़े मॉल, अस्पताल और स्टेडियम के कारण यहां जमीन की कीमत लगातार बढ़ रही है। पिछले साल परिषद ने यहां रेट नहीं बढ़ाए थे, लेकिन इस बार बढ़ोतरी तय मानी जा रही है।

वहीं हरदोई रोड की आम्रपाली योजना में ग्रीन कॉरिडोर और मेट्रो फेज-2 के काम के चलते मांग बढ़ी है। रायबरेली रोड स्थित वृंदावन योजना में डिफेंस एक्सपो और एआई सिटी प्रोजेक्ट के बाद जमीनों की कीमतों में तेजी आई है।

नई नीति के बावजूद ऐसे बढ़ेंगे रेट

नई गणना नीति के तहत जमीन के दाम डीएम सर्किल रेट से अधिक नहीं रखे जाने हैं। लेकिन जिन योजनाओं में विकास कार्य जारी हैं और परिषद के पास जमीन उपलब्ध है, वहां मार्जिन कॉस्ट लैंड रेट (एमसीएलआर) अधिनियम के तहत हर साल 8.7 प्रतिशत तक रेट बढ़ाने की छूट दी गई है।

इसी प्रावधान का इस्तेमाल करते हुए परिषद करीब 9 प्रतिशत तक कीमत बढ़ाने जा रहा है।

अभी क्या हैं जमीन के रेट

अवध विहार योजना : 38 हजार रुपए प्रति वर्ग मीटर

वृंदावन योजना : 41 हजार रुपए प्रति वर्ग मीटर

आम्रपाली योजना : 30 हजार रुपए प्रति वर्ग मीटर

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *